• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को जरूर झुलाएं झूला, जानें इसका महत्व

Writer D by Writer D
11/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से 22वें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है।

भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में इस पर्व को मनाया जाता है। हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त, सोमवार को मनाई जाने वाली है। आइए, जानते हैं कि इस दिन किस समय पूजा करना शुभ होता है।

कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) तिथि 2024

इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) व्रत 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। पूजा का समय 27 अगस्त को देर रात 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक है। इस समय में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना कर सकते हैं।

इस साल 2024 में जन्माष्टमी 26 और 27 अगस्त दोनों दिन मनाई जाएगी। उदया तिथि के अनुसार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, गोकुल और वृंदावन में 27 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

बाल गोपाल को जरूर झुलाएं झूला

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन भगवान कृष्ण के निमित्त व्रत रखा जाता है और रात में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।
इस दिन भगवान को हल्दी, दही, घी, तेल, गंगाजल आदि से स्नान कराया जाता है। उन्हें चंदन लगाया जाता है।
बाल-गोपाल को खुशी से पालने में जरूर झुलाएं। इस दिन मंदिरों में भव्य सजावट की जाती है। भजन-कीर्तन होते हैं।
इस दिन श्रीमद्भागवत का पाठ भी किया जाता है। जन्माष्टमी मथुरा-वृन्दावन में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।
जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का आयोजन किया जाता है। बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए ताजे फूलों को इस्तेमाल करें।

झूला झुलाने का महत्व

जन्माष्टमी (Janmashtami)  पर बाल गोपाल को झूला झुलाने का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा करने से संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि रात के समय बाल गोपाल का जन्म होता है, जिसके बाद उन्हें पालने में झुलाया जाता है। जिस तरह एक छोटे बच्चे को जन्म के बाद पालने में सुलाया जाता है। इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

Tags: importance of JanmashtamiJanmashtami 2024janmashtami dateJanmashtami muhurtJanmashtami vrat
Previous Post

रक्षाबंधन पर सबसे पहले देवताओं को अर्पित करें राखी, प्राप्त होगा आशीर्वाद

Next Post

राखी पर्व पर बहन को भूलकर भी न दें ये उपहार, होता है अशुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Savin Bansal
Main Slider

पिता का आकस्मिक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

01/08/2025
cm yogi
Main Slider

यूपी को फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाएगी नई नीति : मुख्यमंत्री

01/08/2025
Sadhvi Pragya
Main Slider

मेरी जिंदगी के 17 साल बर्बाद…’ जज का फैसला सुन रो पड़ीं प्रज्ञा ठाकुर

31/07/2025
Brinjal
Main Slider

अरे! बैंगन में कीड़े हैं… खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

30/07/2025
Balushahi
खाना-खजाना

रक्षाबंधन पर बनाएं हलवाई जैसी बालूशाही, फॉलो करें ये टेस्टी रेसिपी

30/07/2025
Next Post
Raksha bandhan

राखी पर्व पर बहन को भूलकर भी न दें ये उपहार, होता है अशुभ

यह भी पढ़ें

virat kohli

सिडनी स्टेडियम में दिखा विराट कोहली का हमशक्ल

08/12/2020
Solar Pump

योगी सरकार एक लाख किसानों को देगी सोलर पंप का तोहफा

24/04/2022
Wholesale Inflation

खुदरा महंगाई दर अगस्‍त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी पर पहुंची

12/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version