• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को जापान ने दिया अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Writer D by Writer D
03/05/2023
in राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Admiral Karambir Singh

Admiral Karambir Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) (Admiral Karambir Singh) को जापान सरकार ने ‘द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय रक्षा में भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। वह देश के 24वें नौसेना प्रमुख रहे हैं और उन्हें आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली की कमान संभालने का अनुभव है।

एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) देश के 24वें नौसेना प्रमुख रहे हैं। मई, 2019 में नौसेना प्रमुख की कमान संभालने के बाद नवंबर, 2021 तक वे नौसेना प्रमुख रहे। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अति विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया जा चुका है। वह पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जिन्हें नौसेना प्रमुख बनाया गया था।

एडमिरल सिंह (Admiral Karambir Singh) का जन्म 3 नवंबर, 1959 को जालंधर में हुआ था। वह 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्हें 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बनने का मौका मिला। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने कमोव-25 और कमोव-28 एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर उड़ाया है। वे वेस्टर्न फ्लीट में फ्लीट ऑपरेशन के अफसर भी रह चुके हैं। उन्हें आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली की कमान संभालने का अनुभव है।

मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं: सीएम योगी

एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) को दिया गया यह जापान का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे राजा मैजी ने 1875 में शुरू किया था। यह जापानी सरकार की ओर से दिया जाने वाला पहला राष्ट्रीय अलंकरण था, जिसे 10 अप्रैल, 1875 को राज्य परिषद के आदेश पर स्थापित किया गया। इसके बैज में उगते सूरज से निकलने वाली सूरज की किरणें है। जापान को ‘उगते सूरज का देश’ भी कहा जाता है। उगते सूरज का डिजाइन, जापान की उगते सूरज की अवधारणा के समानांतर व उगते सूरज के समान शक्तिशाली ऊर्जा का प्रतीक है।

यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने सैन्य सेवा को छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को विशिष्ट सेवाएं प्रदान की है। जापान स्वयं सुरक्षा बल के कर्मियों को सार्वजनिक सेवा में लंबे समय तक लगे रहने के लिए ‘ऑर्डर ऑफ द सेक्रेड ट्रेजर’ से सम्मानित करता है। यह पुरस्कार महिला एवं पुरुष दोनों को दिया जाता है।

मरणोपरांत भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। ‘द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन’ तथा ‘ऑर्डर ऑफ द सेक्रेड ट्रेजर’ अवार्ड समान रैंक के हैं। इनमें से राइजिंग सन को राज्य की उपलब्धियों पर जोर देने और सेक्रेड ट्रेजर को दीर्घकालिक सार्वजनिक सेवा पर जोर देने के साथ सम्मानित किया जाता है।

Tags: admiral karambir singhgold ans silver starjapan governmentNavyNavy Chief Admiral Karambir Singhthe order of the rising sun award
Previous Post

मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं: सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने कहा- बलिया में घर बा त कौना बात के डर बा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

08/11/2025
VVPAT slips were found in Samastipur.
Main Slider

समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप, ARO सस्पेंड; FIR के आदेश

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

08/11/2025
CM Dhami
Main Slider

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

08/11/2025
CM Dhami paid tribute to the martyrs of the Uttarakhand state movement
राजनीति

राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी: मुख्यमंत्री

08/11/2025
Next Post
CM Yogi in Ballia

सीएम योगी ने कहा- बलिया में घर बा त कौना बात के डर बा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

संबित पात्रा ने सीएम धामी से की मुलाकात, जगन्नाथ मंदिर के बारे में की चर्चा

10/07/2023
Half-Burnt Wick

दीपक जलाते समय जरूर बोलें ये मंत्र, घर में आएगी खुशहाली

04/03/2025
UP Samuhik Vivah Yojna

यूपी में सामूहिक विवाह योजना के तहत 1,05,427 जोड़ों का हुआ विवाह : शास्त्री

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version