Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RSS के खिलाफ बोलना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, FIR दर्ज

मुंबई। संगीतकार जावेद अख्तर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वो अक्सर अपने बायनबाजी के चलते विवादों में फंस जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ हैं। दरअसल, बीते दिनों, जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके बाद अब वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। संघ के खिलाफ बयानबाजी करने के चलते जावेद अख्तर पर FIR दर्ज करवाई गई है।

दरअसल, मुंबई के एक वकील संतोष दुबे ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। जावेद अख्तर ने बीते महीने अपने एक साक्षात्कार में संघ के खिलाफ बयान देते हुए संघ की तुलना तालिबान से कर दी थी और हिंदू चरमपंथ पर भी बयान दिया था।

NCB ने क्रूज पर मारा छापा, ड्रग्स बरामद, हिरासत में 8 लोग

उनके इसी बयान के बाद अब वकील ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वकील ने कहा कि, मैंने पहले जावेद अख्तर को लीगल नोटिस भेजा था और उनसे अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए कहा था, किन्तु वह ऐसा करने में नाकाम रहे। अब, मेरी शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

इससे पहले, वकिल ने दावा किया था कि, यदि जावेद अख्तर ‘बिना शर्त लिखित माफी’ मांगने और नोटिस मिलने के सात दिनों के अंदर जवाब देने में नाकाम हुए तो वह उनसे 100 करोड़ रुपये हर्जाने के रूप में मांगते हुए उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे। वकील का दावा था कि, इस प्रकार की बयानबाजी करके जावेद अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 मानहानि और 500 मानहानि की सजा के तहत जुर्म किया है।

Exit mobile version