• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में रचने जा रहा एक नया इतिहास, जवाहरपुर का 660 मेगावाट का नया तापीय पावर प्लांट जल्द होगा शुरू

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Jawaharpur Thermal Power Plant

Jawaharpur Thermal Power Plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एटा की जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना (Jawaharpur Thermal Power Plant) की 660 मेगावाट की नयी तापीय पॉवर प्लांट में महीनों की कड़ी मेहनत के बाद विद्युत उत्पादन हेतु परीक्षण शुरू किया गया। विगत तीन दिनों से इस इकाई में 111 मेगावाट की क्षमता तक परीक्षण किया गया।

जल्द ही पूर्ण क्षमता (660 मेगावाट) तक इस प्लांट में विद्युत उत्पादन होने लगेगा। उन्होंने बताया कि 660 मेगावाट की यह तापीय परियोजना 22 सितम्बर को सायं 05ः40 बजे कोयले की मदद से पहली बार सफलतापूर्वक संचालित की गयी।

ऊ॰ प्र॰ के बिजली क्षेत्र में एक नया इतिहास…

जवाहरपुर के 660 MW के नये तापीय पॉवर प्लांट में कई महीनों की मशक़्क़त के बाद अब उत्पादन शुरू हो गया है। तीन दिनों से 111 MW का उत्पादन हो रहा है और जल्द ही पूर्ण क्षमता पर होने लगेगा।

विद्युत परिवार के सभी लोगों को इस अभूतपूर्व… pic.twitter.com/EvPuATFGjv

— A K Sharma (@aksharmaBharat) September 25, 2023

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि 660 मेगावाट का जवाहरपुर का यह नया तापीय पावर प्लांट (Jawaharpur Thermal Power Plant)  चालू होना ऐतिहासिक क्यों है, क्योंकि यह राज्य में अभी तक स्थापित तापीय ऊर्जा क्षमता का 10 प्रतिशत है और यह प्लान्ट सुपर क्रिटकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

660 MW का जवाहरपुर का नया तापीय पॉवर प्लांट चालू होना ऐतिहासिक क्यों है…

-क्यों कि यह राज्य में अभी तक की स्थापित तापीय ऊर्जा क्षमता का 10 प्रतिशत है।

-क्यों कि यह सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

इससे जुड़े सभी कर्मियों को बधाई। राज्य के नागरिकों को शुभकामना। pic.twitter.com/uRrqAjY3VD

— A K Sharma (@aksharmaBharat) September 25, 2023

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग नित नया इतिहास रचने को तैयार है। इस वर्ष जहां विद्युत की पीक डिमांड लगभग 28,246 मेगावाट को पूरा करने में सफलता हासिल की है। वहीं रिकॉर्ड विद्युत कनेक्शन देने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

Image

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना (Jawaharpur Thermal Power Plant)  का 660 मेगावाट का नया तापीय पॉवर प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। शीघ्र ही जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना (Jawaharpur Thermal Power Plant)  की 660 मेगावाट के दूसरे पॉवर प्लांट से भी बिजली का उत्पादन शुरू होगा। ऊर्जा मंत्री ने इस ऐतिहासिक मौके पर उर्जा परिवार के उन सभी सदस्यों को बधाई दी है, जिन्होंने इसे संचालित करने में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका धन्यवाद और अभिवादन किया है।

Image

एके शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि सोनभद्र की भांति ही जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना (Jawaharpur Thermal Power Plant)  से एटा बिजली उत्पादक जिले रूप में उभरेगा और इससे वहां पर विकास के द्वार भी खुलेंगे।

बिजली उपभोक्ताओं की हर समस्या का हो रहा निदान, 1912 पर अब तक 1.52 करोड़ शिकायतों का हुआ निस्तारण

एटा जनपद में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना की कुल क्षमता 1320 मेगावाट है। जिसमें से 660 मेगावाट की क्षमता वाली एक पॉवर प्लांट को शुरू कर दिया गया है, जिसकी लागत 12 हजार 320 करोड़ 43 लाख रूपये आयी है।

Image

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट को दूर करने में यह परियोजना बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। इससे प्रदेश की विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जहां सप्लाई इसी परियोजना से दी जाएगी, वहीं जवाहर तापीय विद्युत परियोजना से एटा के आसपास के इलाके के लोगों को रोजगार भी मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी पंख लगेंगे। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

Tags: ak sharmajawahar thermal power plantLucknow Newsuppcl
Previous Post

महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

Next Post

Doctor Murder Case: इनामी अपराधी के घर पर गरजा बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
doctor murder case

Doctor Murder Case: इनामी अपराधी के घर पर गरजा बुलडोजर

यह भी पढ़ें

brijesh pathak

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए संवेदनशील : ब्रजेश पाठक

21/03/2021
cm yogi

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- सिख गुरुओं का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित था

08/11/2022
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना

पूर्व CBI ऑफिसर राकेश अस्थाना बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version