• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग के जेई ने की आत्महत्या, परिवार ने अधिकारियों पर लगाएं आरोप

Writer D by Writer D
28/12/2022
in उत्तर प्रदेश, अलीगढ़
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। जनपद में क्वार्सी थाना क्षेत्र की निधिवन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले बिजली विभाग के जेई ने बुधवार को फांसी लगाकर जान (Suicide) दे दी। जेई जलाली केंद्र पर तैनात था। परिवार वालों ने विभाग के अधिकारी पर अनावश्यक रूप से मीटिंग में डांटने फटकारने सहित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से मथुरा के थाना सुरीर इलाके के बदन बारा के रहने वाले 45 वर्षीय बनवारी लाल हरदुआगंज के जलाली केंद्र पर जेई के पद पर तैनात थे। वह निधिवन कॉलोनी, क्वार्सी में प्रेमपाल के मकान में किराए पर रहते थे। बुधवार की सुबह हर रोज की तरह कार्यालय गए। बनवारी लाल के साले राकेश के मुताबिक विभाग के उच्चाधिकारी द्वारा मीटिंग ली गई। इसमें बनवारी लाल को अनावश्यक रूप से डांट फटकार लगाई गई।

इससे वह तनाव में आ गए और घर पर जाकर उन्होंने खुद को फंदे पर लटका लिया। मकान मालिक प्रेमपाल द्वारा उनके सुसाइड करने की जानकारी दी। प्रभारी इंस्पेक्टर क्वार्सी केपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

जेई बनवारी लाल के परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार की रात को उन्होंने पत्नी रीना से बात की थी, उस वक्त वह सामान्य थे। परिवार में चार बेटियां हैं, उनका भी हाल-चाल पूछा था। इधर, मकान मालिक प्रेमपाल ने बताया कि बुधवार को वह अपने ऑफिस खुशी-खुशी गए थे। जब लौटे तो तनाव में थे।

योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का किया गठन

उन्होंने किसी से बात नहीं की। सीधे अपने कमरे में चले गए। वहां से जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया। मगर, भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटके हुए थे।

बिजली विभाग के अधिकारी मोर्चरी पहुंचे :

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बनवारी लाल की मौत की सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। वहां देर शाम तक परिवार वालों व अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चला। अधिकारी समझाने में लगे रहे। हालांकि परिवार वालों ने उनकी किसी भी बात को मानने से मना कर दिया। देर शाम तक परिवार वाले लाल डिग्गी कार्यालय पर शव को रख धरना देने की चेतावनी देते रहे। इस जानकारी पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। परिवार वालों को समझाया गया।

Tags: aligarh newsup news
Previous Post

योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का किया गठन

Next Post

उत्तर प्रदेशः विकास और निवेश में अगला साल होगा बेमिसाल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Investment

उत्तर प्रदेशः विकास और निवेश में अगला साल होगा बेमिसाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘माेदीजी की गारंटी वैन’ सुरक्षा,समृद्धि और खुशहाली की वाहक: योगी

12/12/2023
AIADMK MLA A Bhaskar Corona positive

अन्नाद्रमुक के विधायक ए भास्कर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

05/09/2020
कोरोना के खिलाफ सतर्कता Vigilance against Corona

यूपी में कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन की तैयारी 15 दिसंबर तक हो पूरी : सीएम योगी

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version