• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से शुरू हो रहे JEE Main 2026 सेशन-1 के एग्जाम, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Writer D by Writer D
20/01/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
JEE Main

JEE Main

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

JEE Main 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ड्रेस कोड और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर एग्जाम सेंटर में अतिरिक्त जांच, देरी या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन सामान्य कपड़े पहनें और सभी गाइडलाइंस का ध्यान जरूर रखें।

JEE Main 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी यानी कल से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसमें एग्जाम सेंटर, टाइमिंग और IMP निर्देश साफ दिए गए हैं।

JEE Main 2026 का ड्रेस कोड क्यों जरूरी?

ड्रेस कोड का मकसद एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा जांच को आसान बनाना और नकल जैसी गतिविधियों को रोकना है। भारी कपड़े, मेटल से बनी चीजें या मोटे जूते पहनने पर अतिरिक्त तलाशी ली जाती है। इस वजह से छात्रों को बिना वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में पहले ही आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो एग्जाम सेंटर पर ऐसी कोई परेशानी नहीं होगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

JEE Main 2026 में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कपड़ों में बड़े बटन या मेटल का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि एग्जाम सेंटर जाने के दौरान आप किसी तरह के गहने, अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन या दूसरे आभूषण न पहने हों। यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके साथ ही छात्रों को टोपी, मफलर या सिर ढकने वाला कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा मोटे तले वाले जूते से भी परहेज करें। सुरक्षा जांच में परेशानी से बचने के लिए भारी मेटल का बेल्ट न पहने साथ ही गॉगल्स, कंगन और अन्य एक्सेसरीज़ भी नहीं पहननी चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

महिला उम्मीदवारों के लिए भी एग्जाम सेंटर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। परीक्षा के दौरान दुपट्टा, स्टोल या स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं है। किसी भी तरह के गहने या मेटल से बनी वस्तुएं पूरी तरह से इग्नोर करें। कपड़ों में बड़े बटन या धातु नहीं होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार हल्के और आरामदायक कपड़े पहन सकती हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए जींस पहनना भी मान्य है। हालांकि गॉगल्स, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी एक्सेसरीज़ न पहनकर जाएं।

एग्जाम के दिन जरूर रखें ध्यान

NTA ने एग्जाम डे के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर एक दिन पहले जाकर देख लें ताकि रास्ते और समय का अंदाजा हो सके। परीक्षा वाले दिन कम से कम एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।

छात्रों को अपने साथ JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लाना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना परीक्षा में बैठने की परमिशन नहीं मिलेगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें या कोई भी प्रतिबंधित सामग्री एग्जाम सेंटर में ले जाना सख्त मना है। परीक्षा के दौरान और यहां तक कि टॉयलेट ब्रेक के बाद भी फ्रिस्किंग हो सकती है। इसलिए छात्र नियमों का पालन करें और बिना तनाव के परीक्षा दें।

Tags: JEE Main 2026JEE Main dress codeJEE Main exam guidline
Previous Post

दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Next Post

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं, मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो: मुख्यमंत्री योगी

21/03/2026
Kuttu Dosa
Main Slider

इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

21/03/2026
Gulab Jamun
Main Slider

इस बार मीठे में ट्राई करे गुलाब जामुन कस्टर्ड

21/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में न खरीदें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी दरिद्रता

21/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

नवरात्रि में गलती से टूट जाए व्रत तो करें ये काम, शांत हो जाएगा मां दुर्गा का गुस्सा

21/03/2026
Next Post
CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

यह भी पढ़ें

dilip sayra

सायरा बानो आईं आईसीयू से बाहर, डाक्टर ने कहा पहले से हैं बेहतर

05/09/2021
Prakashan Group

हवाला व्यापारियों के ठिकानों पर IT का छापा, 3 करोड़ से अधिक रुपए बरामद

24/01/2022
Floods in up

यूपी के 800 गांवों को बाढ़ ने घेरा, हजारों लोगों का पलायन; हाइवे पर तीन फीट तक पानी

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version