• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं, मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
21/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अरण्य समागम ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डा.अरूण कुमार सक्सेना व वन राज्यमंत्री के.पी.मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व अन्य मंचस्थ अतिथियों ने काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। वानिकी संवाद में देश के विभिन्न हिस्सों से आये वनाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जीव सृष्टि के लिए वन संरक्षण व वन आच्छादन को बढ़ावा देना आवश्यक है। हर एक व्यक्ति ने प्रकृति के दुष्परिणामों को झेला है। धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं। मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो। इसलिए वन संरक्षण के लिए प्रयास करें और हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मौसम चक्र में बदलाव हुआ है। यह नई चेतावनी है। वन प्रकृति के संतुलन का आधारफॉरेस्ट एंड इकोनॉमिक्स इस वर्ष की थीम है। सुरक्षा के मुद्दे पर हम लोगों ने बजट बढ़ाया है। सामाजिक वानिकी के लिए 800 करोड़ दिए हैं। वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रूपये उपलब्ध कराया है। जटायु संरक्षण केन्द्र के लिए गोरखपुर में केन्द्र बनाया है। नेट कार्बन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में एक पालिसी बनी है। अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। विरासत वृक्ष घोषित करने की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन आच्छादन बढ़ना सुखद अनुभूति कराता है। 50 करोड़ वृक्षारोपण के लिए हमारे पास नर्सरी मौजूद है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की वैदिक कालीन परम्परा से लेकर वर्तमान की चुनौतियों के समय प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ के कारण हो रहे दुष्परिणाम को झेला है। धरती हमारी माता है। हम सब इसके पुत्र हैं। हर पुत्र का मां के प्रति क्या दायित्व होता है। उसके सम्मान व सुरक्षा में उसके संरक्षण में दुनिया के हर नागरिक को यह सोचना चाहिए कि उसके स्तर पर किये जाने वाले प्रयास में कहां चूक हुई है।

वन जीवन का आधार व प्रकृति के संतुलन का आयाम प्रस्तुत करता है। वन है तो जल है। वन व जल है तो वायु है। वायु है तो जीवन है। जीवन की कल्पना इसके बगैर नहीं कर सकते।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

Next Post

आरोपियों को नहीं बख्शेंगे… फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का सख्त संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
CM Yogi

आरोपियों को नहीं बख्शेंगे... फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का सख्त संदेश

यह भी पढ़ें

Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर महिला की मौत, दोषी चालक गिरफ्तार

28/02/2021
Ramkishore Dogane

सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, मचा हड़कंप

08/02/2024
आतंकी ढेर

सेना की बड़ी सफलता, जवाबी कार्रवाई में तालिबानी संगठन के 14 आतंकी ढेर

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version