Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केदारनाथ मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर-सारा अली खान, फोटोज आईं सामने

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान बॉलीवुड की नई बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों की दोस्ती हर दिन के साथ और गहरी होती जा रही है। पहले जिम में साथ वर्कआउट करते थे और अब दोनों साथ में ट्रिप भी एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में सारा और जाह्नवी केदारनाथ मंदिर पहुंचे।

मंदिर में दर्शन करते हुए दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि सारा और जाह्नवी दोनों जितनी ग्लैमरस हैं, उतना ही दोनों पूजा भक्ति में भी विश्वास रखती हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस मंदिर जाती रहती हैं। जाह्नवी और सारा के साथ उनका एक दोस्त और है। तीनों साथ में केदारनाथ गए थे। तीनों ने हैवी विंटर जैकेट पहनी हुई है।

ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थीं ये फिल्में, 9th क्लास में किया था पहला एड

दर्शन करने के बाद सारा और जाह्नवी ने साथ में मस्ती की। दोनों की ये फोटो काफी क्यूट है। ठंड में दोनों की हालत काफी खराब हुई है। हाल ही में जाह्नवी और सारा, रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में आई थीं। दोनों ने इस दौरान रणवीर के साथ मिलकर खूब मस्ती की थी। फैंस को भी दोनों की दोस्ती पसंद आ रही है।

Exit mobile version