• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेके टायर उत्तर प्रदेश में विस्तार के लिए तैयार

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
JK Tyre

JK Tyre ready to expand in Uttar Pradesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश के प्रमुख टायर निर्माता जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज़ (JK Tyre) ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया है।

राज्य में कंपनी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (JK Tyre) के प्रेसीडेंट अनुज कथूरिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है, जहां हर सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के साथ विकास की अपार संभावनाएं हैं। हम क्षेत्र में बाज़ार की बदलती ज़रूरतों के अनुसार आधुनिक प्रोडक्ट्स लाकर राज्य में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं। हम क्षेत्र के आर्थिक, बुनियादी विकास के मद्देनज़र प्रगति को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं ताकि समुदाय और हमारे कारोबार दोनों को लाभ हो।”

उन्होने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के तीव्र विकास एवं उच्च-निवेश की परियोजनाओं के चलते टायर उद्योग के लिए ढेरों संभवनाएं हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न सेगमेन्ट्स के वाहनों की संख्या सबसे अधिक है, राज्य कमर्शियल वाहनों एवं पैसेंजर कारों की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है। 450 से अधिक प्रोडक्ट्स के साथ कंपनी राज्य के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम रही है। क्षेत्र में लगातार विकसित होते सीवी सेगमेन्ट के लिए टीबीआर टायर में अग्रणी जेके टायर आज के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता के आधुनिक समाधान लेकर आती है।

कंपनी ने पीसीआर मार्केट में अपनी तरह के पहले 80 फीसदी ग्रीन टायर ‘यूएक्स ग्रीन’ के विकास की घोषणा की है। इसकी विभिन्न मैनुफैक्चरिंग युनिट्स में उपयोग होने वाली 58 फीसदी उर्जा नवीकरणीय स्रोतों से आती है। कंपनी ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 50 फीसदी कम करने और 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य तय किया है।

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

श्री कथूरिया ने कहा कि अपनी एक्सएफ (एक्स्ट्रा-फ्यूल-एफिशिएन्ट) सीरीज़ के तहत कंपनी ने हाल ही में दो नए टायर जैटवे जेयूएच एक्सएफ और जैटस्टील जेडीई एक्सएफ का लॉन्च किया है। नेक्स्ट-जनरेशन कम्पाउन्ड से बने अल्ट्रा-लो रोलिंग रेज़िस्टेन्स कोएफिशिएन्ट पर आधारित ये उर्जा प्रभावी एक्सएफ रेंज उर्जा दक्षता में 10 फीसदी तक सुधार लाती है।

पैसेंजर कार कैटेगरी में जेके टायर, टायरों की एक्सक्लुज़िव एवं इनोवेटिव रेंज लेकर आती है जिसमें एसयूवी के लिए रेंजर सीरीज़, लक्ज़री कारों के लिए लेविटास अल्ट्रा रेंज, पंक्चर गार्ड टायर्स और स्मार्ट टायर शामिल हैं। कंपनी लगातार विकसित हुई है और कार, ट्रक, एलसीवी एवं पैसेंजर कारों सहित सभी श्रेणियों में ईवी-विशिष्ट स्मार्ट रेडियल टायरों की सम्पूर्ण रेंज के साथ तैयार है।

जेके टायर अपने प्रगतिशील एवं एक्सक्लुज़िव प्रोडक्ट्स के साथ-साथ तीव्र टर्नअराउण्ड टाईम में उत्कृष्ट आफ्टर सेल्स सेवाएं उपलब्ध कराती है। जिसके चलते कंपनी राज्य में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम हुई हैं। ब्राण्ड अपने 100 ब्राण्ड शॉप्स- जेके स्टील व्हील, जेके ट्रक व्हील्स और जेके एक्सप्रेस व्हील्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करना जारी रखे हुए है।

Tags: JK TyreLucknow News
Previous Post

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Next Post

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 21 हजार मंत्रों का जाप: नेपाली बाबा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Ramlala

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 21 हजार मंत्रों का जाप: नेपाली बाबा

यह भी पढ़ें

महिला अफसरों को स्थायी कमीशन

सेना महिला अफसरों को दो महीने में दें स्थायी कमीशन : सुप्रीम कोर्ट

25/03/2021
Brutal murder of SP worker Priyanshu Ojha

सपा कार्यकर्ता की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से न्याय की गुहार

02/01/2025
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा कब? जानें पूजा विधि और महत्व

28/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version