रूस-यूक्रेन युद्ध की बरसी से ठीक पहले बाइडेन पहुंचे कीव

कीव।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) सोमवार को युद्ध प्रभावित यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। रूस के साथ पूर्वी यूरोपीय देश के सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है।

श्री बाइडेन ने कीव पहुंचने पर कहा, “एक साल बाद कीव और यूक्रेन खड़ा है। लोकतंत्र खड़ा है।”

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “आज, कीव में, मैं (बाइडेन) यूक्रेन के लिए हमारे समर्थन पर विस्तृत चर्चा के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और उनकी टीम से मिल रहा हूं।”

बयान में कहा गया है कि अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक रूस और उसकी कंपनियों पर अतिरिक्त प्रतिबंधों को लगाने की घोषणा करेगा।

प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर जलाया, फेल होने से था नाराज

गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 21 दिसंबर, 2022 को वाशिंगटन डीसी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। रूस के साथ सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद यह श्री ज़ेलेंस्की की फरवरी 2022 के बाद से पहली विदेश यात्रा थी।

Exit mobile version