• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खतरे में जोशीमठ का अस्तित्व: प्रशासन की टीम घर-घर पहुंच कर ले रही स्थिति का जायजा

Writer D by Writer D
08/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Joshimath landslide

Joshimath landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर भू धसाव (Joshimath Landslide) स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है, उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। प्रभावितों के साथ दुःख दर्द बांटते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई हैं, उनको खाली किया जाए। प्रशासन की ओर से होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं जो लोग किराए पर जाना चाहते हैं। उन लोगों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की दर से छह महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें। निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

प्रभावितों को बांटे राशन के किट-

जोशीमठ में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन किट और कुक्ड फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत शिविरों में लोगों के रहने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहयोग पहुंचाने में जुटा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कही पर कोई आवश्यकता है, तो उसको तत्काल बहाल किया जा रह है।

मुख्य सचिव ने जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों की आजीविका से लेकर रहने खाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सभी राहत शिविरों में हेल्प लाइन नंबर चस्पा कराने के साथ ही प्रभावित लोगों तक हर प्रकार से मदद पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कही पर कोई भी आवश्यकता हो बताएं। किसी भी चीज की कमी नही होने दी जाएगी।

Tags: gopeshwar newsjoshimath landslideUttarakhand News
Previous Post

अटल की प्रेरणा से आज नये भारत की नींव का हो रहा निर्माण: सीएम धामी

Next Post

योगी की छवि और यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
CM Yogi

योगी की छवि और यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला

यह भी पढ़ें

Ritesh Pandey once again rocked the Bhojpuri music industry

रितेश पांडे ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया धमाल

18/06/2021
Murder

पूर्व प्रधान की गला काटकर निर्मम हत्या

16/11/2022

पानी के सैलाब में एक हज़ार बीघा फसल नष्ट, 8 गांव जलमग्न

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version