• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस 6 महीने का इंतजार, मिलेगी महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Business, Main Slider
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंगे डीजल और पेट्रोल से राहत की उम्मीद कर रहे वाहनचालकों के अच्छे दिन अब दूर नहीं हैं। नए साल में आम लोगों को ऐसी गाड़ियों की सौगात मिलने वाली है, जो डीजल और पेट्रोल के बजाय सस्ते तेल पर चल सकेंगी। इसके लिए ज्यादा नहीं, बस 6 महीने का इंतजार करने की जरूरत है।

सरकार ने सभी वाहन कंपनियों को एडवाइजरी जारी कर छह महीने का समय दिया है। ये छह महीने वाहन कंपनियों को फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी के लिए दिए गए हैं। फ्लेक्स फ्यूल इंजन से लैस होने के बाद, गाड़ियां एक से अधिक किस्म के ईंधनों पर चलाई जा सकेंगी। वास्तव में यह उपाय गाड़ियों को डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ इथेनॉल पर चलने लायक बनाने के लिए है।

डीजल-पेट्रोल कई महीनों से 100 रुपये लीटर के आस-पास बना हुआ है। एक्साइज और वैट  में हाल में की गई कटौतियों के बाद भी, डीजल और पेट्रोल के दाम उच्च स्तर पर बने हुए हैं। हाल-फिलहाल इनसे राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में इथेनॉल पर चलने वाले वाहन आ गए, तो यह आम लोगों के लिए बड़ी राहत हो सकते हैं।

इथेनॉल की कीमत अभी मात्र 63।45 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह यह पारंपरिक ईंधनों डीजल और पेट्रोल से प्रति लीटर करीब 40 रुपये सस्ता है। यह पेट्रोल के मुकाबले 50 फीसदी तक कम प्रदूषण फैलाता है। हालांकि इथेनॉल यूज करने पर माइलेज पेट्रोल की तुलना में कुछ कम हो जाती है, लेकिन इसके बाद भी हर लीटर पर इफेक्टिव एवरेज बचत 20 रुपये के आस-पास बैठती है।

सीएम पुष्कर ने ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान’ का किया विमोचन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिनों पहले बताया था कि कंपनियों को फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली गाड़ियां लाने के लिए छह महीने का समय दिया गया है। टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो  जैसी कंपनियां पहले से ही फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाले टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स बना रही हैं। टोयोटा, मारुति सुजुकी  और हुंडई  जैसी कंपनियां भी फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली गाड़ियों पर काम कर रही हैं।

फ्लेक्स फ्यूल इंजन आने के बाद, 100 फीसदी इथेनॉल से भी गाड़ियों को चला पाना संभव हो जाएगा। इस बदलाव से पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के पॉकेट की सेहत में भी सुधार होगी। आने वाले छह महीनों में कई ऐसी गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं, जो पेट्रोल के साथ इथेनॉल से भी चल पाएंगी। इस तरह के इंजन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अभी ब्राजील में हो रहा है।

Tags: Flex Fuel Engine
Previous Post

इस राज्य में जारी हुआ ‘Omicron’ का येलो अलर्ट, लागू हुई कई पाबंदियां

Next Post

जोश से लबरेज मैराथन में दौड़ी छात्राएं, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं…

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
Next Post

जोश से लबरेज मैराथन में दौड़ी छात्राएं, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं...

यह भी पढ़ें

इंडियाज़ बेस्ट डांसर

‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के सेट पर कोरोना ने ली एंट्री, 7 लोग निकले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

03/09/2020
Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार

16/01/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का किया शिलान्यास

28/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version