• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
16/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/महाकुम्भ नगर: योगी सरकार न सिर्फ बॉलीवुड, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, बल्कि स्कूली बच्चों को भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी। इसके लिए संस्कृति विभाग की तरफ से प्रयागराज के 9 कॉलेजों में 9 विधाओं में स्कूल/कॉलेजों के बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 22 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद स्कूली बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन महाकुम्भ में करेंगे। प्रदेश भर के नामचीन प्रशिक्षकों द्वारा 9 विधाओं में लगभग छह सौ स्कूली बच्चों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

9 विधाओं में प्रयागराज के 9 स्कूल/कॉलेजों में हो रहा प्रशिक्षण

22 जनवरी तक प्रयागराज के 9 स्कूल/कॉलेजों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अवधी लोकगायन का प्रशिक्षण श्रीकृष्णा डिग्री कॉलेज करछना, मशकबीन का प्रशिक्षण मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना, जादू का प्रशिक्षण ब्रजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना, अवधी लोकगीत/नृत्य का प्रशिक्षण आरपी इंटर कॉलेज एफसीआई रोड चौक नैनी, लोकगायन का प्रशिक्षण सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भीरपुर करछना, ढेढिया नृत्य का प्रशिक्षण कमला स्मारक इंटर कॉलेज इतरौरा बलापुर करमा रोड नैनी, ब्रज के लोकनृत्य का प्रशिक्षण राधा रमण महिला इंटर कॉलेज, 27 एच चकदाउद नगर नैनी, भजन व लोकगायन का प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी करछना, रंगोली का प्रशिक्षण आरएनटी इंटर कॉलेज महेवा पूरब पट्टी खान चौराहा नैनी में दिया जा रहा है।

प्रदेश भर के प्रशिक्षक दे रहे प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश के नामचीन प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अवधी लोकगायन का प्रशिक्षण अयोध्या के शिवपूजन शुक्ला, मशकबीन का प्रशिक्षण कौशांबी के संतोष व प्रयागराज के वेदानंद दे रहे हैं। वहीं बच्चों को जादू का प्रशिक्षण लखनऊ के आफताफ व सुरेश जी द्वारा दिया जा रहा है। लखनऊ की कुसुम वर्मा अवधी लोकगीत/लोकनृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं।

महाकुंभ में श्रद्धालु जीआइएस आधारित क्यूआर कोड का कर रहे उपयोग

अंबेडकरनगर की उपमा पांडेय बच्चों को लोकगायन का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रयागराज के प्रशिक्षक आनंद किशोर ढेढिया नृत्य, मथुरा की नीतू सिंह ब्रज के लोकनृत्य, प्रयागराज के मनोज गुप्ता भजन/लोकगायन में बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। वहीं रंगोली का प्रशिक्षण लखनऊ की ज्योति रतन की तरफ से दिया जा रहा है।

लगभग छह सौ से अधिक स्कूली बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

सभी 9 विद्यालयों में 9 विधाओं में छह सौ से अधिक स्कूली बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्कृति विभाग व कॉलेजों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा प्रशिक्षण सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की देखरेख में संपन्न हो रहा है। 22 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण के उपरांत इन बच्चों को महाकुम्भ से जुड़े सांस्कृतिक मंचों पर अपनी कला दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

Next Post

Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Next Post
Delhi Elections

Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार ने टीम-11 का किया पुनर्गठन, जरूरतमंदों को मिलेगी सीधी मदद

30/04/2021
3 planets will transit

29 मार्च राशिफल: आज इन जातकों पर रहेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

29/03/2022
smuggler arrested

45 लाख की चरस के साथ STF ने तस्कर को किया गिरफ्तार

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version