Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कलयुगी मां ने प्रेमी से करवाया रेप, पीड़ित बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

rape

rape

बिना पिता के जिंदगी गुजर—बसर कर रही किशोरी के साथ मां ने ही हैवानियत की हदें पार कर दीं। मां ने अपनी ही बेटी को अपने प्रेमी को परोस दिया। वह चीखती—चिल्लाती रही लेकिन मां बचाने नहीं पहुंची। किशोरी ने विरोध कर आरोपी को दांत से काटा तो आरोपी युवक भाग निकला।

घटना के बाद गुस्साई किशोरी ने मामले की जानकारी अपने ताऊ को दी और उसके साथ मिलकर मां की तब तक पिटाई की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के मामले में पुलिस ने किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म की कोशिश करने की कोशिश में आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया।

BJP भी कम मतों के अंतर से हारी सीटों पर पुनर्मतगणना की याचिका लगाएगी : दिलीप घोष

मामला खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव निवासी किशोरी के माता—पिता में अच्छे संबंध नहीं थे। विगत दिनों पिता ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेची और परिवार से अलग रहने लगा। इधर, किशोरी की मां के संबंध गांव के ही विनोद नामक युवक से हो गए। जानकारी पर परिजनों ने विरोध किया लेकिन महिला नहीं मानी और दोनों में मेलमिलाप चलता रहा।

बताया जा रहा है कि विनोद से महिला ने 10 हजार रुपये भी उधार लिए थे। विगत बुधवार को विनोद महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच लेन—देन को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर किशोरी को दोनों ने डांटकर भगा दिया। इस पर किशोरी अपने कमरे में सोने चली गई।

मुलायम सिंह के घर गूंजेगी शहनाई, वैवाहिक कार्यक्रम में एक मंच पर होगा पूरा परिवार

आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद किशोरी के ​कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचाया लेकिन मां किशोरी को बचाने नहीं पहुंची। विनोद से बचने की जुगत में किशोरी ने उसे दांत से काट लिया। इस पर विनोद मौके से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने ताऊ और चाचा को दी। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया।

ताऊ और चाचा ने महिला को पकड़ लिया और किशोरी ने डंडे से मां की तब तक पिटाई की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने किशोरी समेत ताऊ और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है।

Exit mobile version