Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टी20 क्रिकेट में कामरान अकमल ने किया ऐसा, जो धोनी भी नहीं कर सके

dhoni

धोनी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दुनिया का सबसे तेज विकेटकीपर कहा जाता है। धोनी विकेट के पीछे इतनी फुर्ती से काम करते हैं कि दुनिया के बाकी क्रिकेटर्स भी उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इंटरनैशनल क्रिकेट में विकेटकीपिंग से जुड़े तमाम बड़े रिकॉर्ड्स धोनी के नाम दर्ज हैं।

वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल की बात करें तो वह कई बार खराब विकेटकीपिंग के लिए ट्रोल हो चुके हैं। विकेट के पीछे स्टंपिंग के मौके और कैच छोड़ने के चलते कई बार उनकी टीम को हार भी झेलनी पड़ी है, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है,  जो इससे पहले कोई विकेटकीपर नहीं कर सका है।

हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान कर्ण शर्मा पर गुस्साए ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड पहले ही अकमल के पास था, लेकिन टी20 क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। पाकिस्तान में खेले जा रहे नैशनल टी20 कप के दौरान उन्होंने यह कारनामा किया। सेंट्रल पंजाब और साउदर्न पंजाब के बीच खेले गए मैच में कामरान ने इतिहास रचा। साउदर्न पंजाब के कप्तानम शान मसूद जैसे ही जफर गौहर की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए, वैसे ही कामरान के खाते में 100वीं स्टंपिंग आ गई।

धोनी इस मामले में कामरान से पीछे हैं। धोनी के खाते में 84 स्टंपिंग हैं, वहीं तीसरे नंबर पर 60 स्टंपिंग के साथ कुमार संगकारा हैं। दिनेश कार्तिक के खाते में 59 स्टंपिंग हैं और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जबकि 52 स्टंपिंग के साथ मोहम्मद शहजाद पांचवें नंबर पर हैं। कामरान से पहले कोई भी विकेटकीपर टी20 क्रिकेट में 100 स्टंपिंग नहीं कर सका है। इंटरनैशनल क्रिकेट की बात करें तो सभी फॉर्मैट मिलाकर धोनी के खाते में 123 स्टंपिंग हैं और वह इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर 99 स्टंपिंग के साथ कुमार संगकारा हैं।

Exit mobile version