Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खुद को मराठा बता कंगना रनौत ने किया संजय राउत पर पलटवार

kangna- sanjay

कंगना रनौत बनाम संजय राउत

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच छिड़ी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कंगना रनौत की ओर से मुंबई की तुलना पीओके से किए जाने के बाद दोनों ओर से तीखी बयानबाजी का दौर चल पड़ा है। कंगना रनौत ने अब खुद को डंके की चोट पर मराठा बताते हुए कहा है महाराष्ट्र किसी के बाप का नहीं है, उखाड़ो-मेरा क्या उखाड़ोगे। इससे पहले एक ट्वीट में कंगना ने कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

सुशांत केस : विकास सिंह बोले- मुंबई पुलिस का रवैया शुरू से था संदेहास्‍पद

कंगना ने खुद को मराठा बताते हुए ट्वीट किया, ”किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पर कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?”

एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा, ”एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती, आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफरत का सर्टिफिकेट देने वाले? आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया की आप महाराष्ट्र को मुझसे ज़्यादा प्रेम करते हैं? और अब मुझे वहां आने का कोई हक नहीं?”

राउत ने क्या कहा था?

कंगना को खुद को मराठा बताने की जरूत इसलिए पड़ी क्योंकि कुछ देर पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने इस विवाद को मराठा मानुष से जोड़ते हुए ट्वीट किया, ”मुंबई मराठा लोगों के बाप का है। जो लोग इसे नहीं मानते हैं वे वह अपना बाप दिखाएं। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी, प्रॉमिस जय हिंद जय महाराष्ट्र।’

इससे पहले राउत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर वे लोग, जिनका शहर से कोई लेना-देना नहीं है, इसे और इसकी पुलिस को बदनाम करते हैं, तो राज्य सरकार और पुलिस बल के प्रभारी गृह मंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा पुलिस का मनोबल टूटेगा। उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के पीछे एक साजिश है।

बिग बॉस 14 का हिस्सा बन सकती है भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे

राउत ने कहा, ”मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन मैं खोखली धमकियां नहीं देता। मुझे कार्रवाई में विश्वास है क्योंकि मैं शिव सैनिक हूं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग को ऐसे मानसिक मामलों से निपटना चाहिए जो बढ़ रहे हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई करें।” उन्होंने कहा, “यह झांसी की असली रानी का अपमान है जो महाराष्ट्र की बहादुर बेटी थीं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को निचले स्तर पर ले जाया गया है।” राउत ने कंगना को मेंटल भी बताया और पीओके चले जाने की बात भी कही।

Exit mobile version