• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी बोले-उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हो रहा काम

Writer D by Writer D
30/08/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई टिहरी। मुख्यमंत्री ( CM Dhami) ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम हो रहा है। राज्य सरकार देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनपद के थौलधार ब्लाक के इडियान के कांगुड़ा नागराज मंदिर में शुक्रवार दोपहर को पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में यह बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ( CM Dhami) ने मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के पौध लगाया। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही स्थानीय लोगों से तन्मयता से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री vने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी बार आने का उन्हें सौभाग्य मिला है। कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने को की गई घोषणा जल्द ही पूरी की जायेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की उपलब्ध कराएगी। लगभग दो करोड़ की डीपीआर को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

उन्होंने ( CM Dhami) कहा कि क्षेत्र का विकास मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा। मंदिर परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता का पेयजल स्टोरेज टैंक, मंदिर परिसर पहुंच मार्ग में टीन शेड, हाई मास्क लगाने के कार्य किए जायेंगे।

राज्य में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। जबकि 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। राज्य सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने को संकल्पबद्ध है। धनोल्टी क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आपदा क्षेत्रों का पूरी तत्परता से ध्यार रखकर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने जनहित में उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी योजना चला रही है। जिसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा है।

इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में निरन्तर अच्छे कार्य कर रही है। जिसके तहत राज्य आन्दोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सरकारी नौकरियों में धांधली रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया है। राज्य सरकार ने सांकरी-बरनोली मोटरमार्ग की स्वीकृति दी है। ज्वारना-बंगियाल मोटरमार्ग पर चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री से गंगाड़ी व फिग्वाल समुदाय को ओबीसी केन्द्रीय सूची में शामिल करने की मांग भी की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया:

मुख्यमंत्री धामी को क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। जिस परीक्षण के बाद उचित कार्यवाही का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छाम-बल्डोगी झूला पुल की मांग सहित कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छाम-बल्डोगी झूला पुल के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। निश्चित ही इस तरह के पुलों कि आवश्यकता है। जिन्हें पूरा किया जायेगा।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, मुलायम सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा नेहा जोशी, ब्लाक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, पूर्व प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, मंदिर समिति अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Tags: cm dhamitihari newsUttarakhand News
Previous Post

उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

Next Post

धामी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Fitness influencer Rohit Dalal joins AAP

फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ 80 बॉडी बिल्डर हुए AAP में शामिल

26/12/2024
Akhilesh Yadav

सपा ने निकाय चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद को किया दरकिनार

13/04/2023
petrol-diesel

आम आदमी को राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version