Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कन्नौज: आगरा एक्सप्रेस वे पर कार की ट्रक से टक्कर, तीन की मौत

Accident on Lucknow-Agra Expressway

Accident on Lucknow-Agra Expressway

कन्नौज । उत्तर प्रदेश में कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच कार की ट्रक से टक्कर हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर आगे चले रहे ट्रक से कार टकरा गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक का गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। मरने वालों में दो लखनऊ के रहने वाले है और एक प्रतापगढ़ से है। कार सवार लोग दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे।

आज देश की भावना और सहानुभूति किसानों के साथ, सत्ताधारी दल समर्थक मुंह छिपाने को मजबूर

उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर चार लोग कार से लखनऊ लौट रहे थे। शनिवार की भोर पहर कन्नौज के सौरिख के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार अजीत सिंह (40) निवासी अर्जुनगंज लखनऊ,पंकज सिंह (30) निवासी शिव नगर कॉलोनी प्रतापगढ़, मनीष वर्मा (40) निवासी अलीगंज लखनऊ व कंचन सिंह निवासी सूरजदीप कांप्लेक्स लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे की एक लेन पर यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह यादव और उनके साथियों ने कार की खिड़की को काटकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर सैफई भिजवाया। रास्ते में अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष वर्मा की मौत हो गई। वही कंचन सिंह गंभीर घायल हैं। उनका उपचार इटावा सैफई अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version