• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर बवाल: अबतक 40 गिरफ्तार, मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश जारी

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Kanpur ruckus

Kanpur ruckus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। कानपुर बवाल (Kanpur ruckus) पर पुलिस अब तक 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर (Arrested) चुकी है। बाकी को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उपद्रवियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस बवाल (Kanpur ruckus) का मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अब स्थिति नियंत्रण में है।

उल्लेखनीय है कि बेकनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक समुदाय के लोग जुमे की नमाज के बाद दूसरे समुदाय की दुकानों को जबरदस्ती बंद करवा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद करने से मना कर दिया तो पथराव किया गया। इससे माहौल बिगड़ गया। उपद्रवी कई घंटे तक पुलिस को छकाते रहे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। भीड़ को तितर-बतर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने देररात वर्चुअल बैठक कर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

रातभर चली दबिश के बाद शनिवार सुबह तक पुलिस 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बाकी उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने शनिवार को बताया कि स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है। दुकानें खुली हैं। रोजाना की भांति लोग आ-जा रहे हैं। बावजूद इसके सतर्कता बरती जा रही है। बवालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित टिप्पणी पर जौहर फैंस एसोसिएशन के प्रमुख जफर हयात हाशमी ने विरोध दर्ज कराने के लिए 03 जून को बाजार बंद करने का ऐलान किया था।

कानपुर हिंसा के दोषियों की संपत्ति को कुर्क कर चलाया जाएगा बुलडोजर : एडीजी प्रशांत कुमार

हालांकि जफर ने बवाल के बाद फौरन सफाई पेश की थी कि बाजार बंद का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था और वह कार्यक्रम पांच जून को होना था। इसके लिए क्षेत्र में पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि जफर हयात हाशमी ही मास्टर माइंड है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Tags: c rime newskanour newskanpur rukcusup news
Previous Post

घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रखने से लोगों का कल्याण नहीं होता, राहुल गांधी का पीएम पर तंज

Next Post

पटरी से उतरी बुलेट ट्रेन, ड्राइवर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Next Post
Bullet train

पटरी से उतरी बुलेट ट्रेन, ड्राइवर की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

लखनऊ में पांच बदमाश गिरफ्तार, लाखों रुपये के आभूषण आदि बरामद

08/05/2021
Suicide

सिपाही ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

29/11/2023
BJP

निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, अजय त्रिपाठी और सुमन सिंह बीजेपी में शामिल

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version