Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रखने से लोगों का कल्याण नहीं होता, राहुल गांधी का पीएम पर तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ‘घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को लागू किया है।’ उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कानपुर में दंगा भड़कना दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती

जिसमें कहा गया है कि ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने साल 2021-22 के लिए प्रोविडेंट फंड डिपोजिट (EPFO Interest Rate) पर ब्याज को कम करके 8।1 फीसदी कर दिया है। ये ब्याज दर 40 साल में सबसे कम है।

Related Articles

Back to top button