• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KBC 14: 7.5 करोड़ जीतने से चूक गई कविता चावला, क्या आप जानते है इस सवाल का जवाब

Writer D by Writer D
20/09/2022
in मनोरंजन
0
KBC 14

Kavita Chawla becomes the first millionaire winner of KBC 14

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14 ) को उसकी पहली करोड़पति मिल गई है। महाराष्ट्र की कविता चावला ने शानदार गेम खेलकर 1 करोड़ की धनराशि जीती है। कविता के लिए ये बहुत बड़ी जीत है। 12वीं पास कविता ने जिस मेहनत और कर्मठता के साथ पढ़ाई के अपने जज्बे को कायम रखा, उसकी तारीफ बनती  है। केबीसी के मंच पर ऐतिहासिक जीत से कविता ने मिसाल पेश की है।

कविता चावला 1 करोड़ तो जीतीं मगर वे 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। 7.5 करोड़ की राशि जीतने से कविता चूक गई। कविता कहती हैं- फाइनल सवाल मेन्स क्रिकेट पर था। गुंडप्पाविश्वनाथ से जुड़ा यह सवाल था कि उन्होंने किस टीम के अगेंस्ट डबल सेंचुरी बनाई थी। जिसका जवाब मैं नहीं दे पाई। मेरी दिलचस्पी कभी क्रिकेट में रही नहीं। इसलिए मुझे मलाल नहीं था कि मैं यह सवाल छोड़ रही हूं। बल्कि मैं तो कहूंगी कि मुझे संतुष्टि इस बात से हो गई कि मैं चाहूं भी तो इस सवाल के लिए रिस्क नहीं ले सकती थी। यह ऐसा सवाल था जिसकी कोई जानकारी नहीं थी।

7.5  करोड़ के सवाल का नहीं दिया जवाब, फिर भी खुश हैं कविता

कविता कहती हैं- केबीसी (KBC 14 ) के इतिहास में मेरे लिए पहली बार सात करोड़ पचास लाख का सवाल आया है। इससे पहले केवल सात करोड़ रुपये तक के लिए सवाल पूछे गए थे। मैं बहुत खुश हूं कि पूरी दुनिया मुझे वो सवाल फेस करते हुए देखेगी। हालांकि मैं जीत नहीं पाई लेकिन फिर भी खुश हूं।

सवाल था- प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि प्राप्त की थी?

A- सर्विसेस

B- आंध्र

C- महाराष्ट्र

D- सौराष्ट्र

इसका सही जवाब था आंध्र। इस सवाल पर कविता ने खेल को क्विट करने का फैसला लिया।

मुश्किल रही कविता की जर्नी

कविता की 1 करोड़ जीतने की जर्नी टफ रही है। इस सफर में उन्हें कई बार ऐसे सवाल आए जिन्होंने कविता को उलझाया, पर उन्होंने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया और सही जवाब सलेक्ट किया। कविता के ज्ञान ने न सिर्फ ऑडियंस बल्कि अमिताभ बच्चन को भी इंप्रेस किया। 1 करोड़ जीतने की कविता की जिद ही थी, जिसने उन्हें करोड़पति बनने की ओर प्रेरित किया। कविता चावला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। उनकी जीत की लोग सराहना कर रहे हैं।

एक महीना का हुआ सोनम का लाडला, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया बेटे का नाम

आज जिस मुकाम पर कविता चावला हैं, वहां तक पहुंचने की उनकी जर्नी में काफी संघर्ष रहा है। 20 रुपये से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें करोड़पति बना गया है। केबीसी पर आने का सपना उन्होंने 2000 में देखना शुरू किया। करीबन 22 साल बाद केबीसी के मंच पर आकर उनका इंतजार खत्म हुआ। और देखिए इस इंतजार का उन्हें बहुत ही मीठा फल भी मिला है।

Tags: kaun banega crorepati 14kbc 14tv gossips
Previous Post

AUS पर टूटा हार्दिक पंड्या का कहर, 30 बॉल में जड़े 71 रन

Next Post

तारपीन तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

18/03/2026
Next Post
fire

तारपीन तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर की मौत

यह भी पढ़ें

Shabnam

परिजनों का शबनम का शव लेने से इंकार, फांसी की सजा से गांव में खुशी का माहौल

19/02/2021

आत्मनिर्भर होने में देश ने कर दी देर, अब एक पल भी नहीं गंवाना: पीएम मोदी

28/12/2021

अहमद पटेल को उनके पैतृक गांव में किया जायेगा सुपुर्दे-खाक

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version