• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी प्रेस क्लब ने दिवंगत 4 पत्रकारों को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल के दिनो में चार पत्रकारों के निधन से गमजदा साथियों ने अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की स्थानीय इकाई लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने गुरूवार को यूपी प्रेस क्लब में विगत दिनों दिवंगत हुए चार साथियों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कोरोना काल के दौरान काल कवलित हुए यह चार साथी अलग-अलग संस्थानों में कार्यरत थे। मात्र 30 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले नीलांशु शुक्ला आज तक न्यूज चैनल, युवा कैमरामैन रज्जन लाल जीटीवी और ऊर्जावान वरिष्ठ पत्रकार अमृत मोहन पीटीआई-भाषा न्यूज़ एजेंसी में काम कर रहे थे। वहीं उम्रदराज पत्रकार शफीकुर्रहमान अपना खुद का एक समाचार पत्र निकालते थे।

चौकी में युवक की पिटाई पर गुस्साई भीड़ ने किया पुलिस टीम पर पथराव, ASP सहित नौ पुलिसकर्मी घायल

पत्रकारों ने इन चारों को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पत्रकारों के साथ काम कर चुके कई साथियों ने भरे गले से अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार प्रकट किये। सभा का संचालन पत्रकार अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

यूपीडब्ल्यूजेयू के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडेय,पत्रकार सुशील दुबे, के विश्वदेव राव, मुकुल मिश्रा, विनीता रानी बिन्नी, अमिताभ नीलम, राजीव तिवारी बाबा, विजय त्रिपाठी, मान्यता समिति के सचिव शिव शरण सिंह, आजतक चैनल के पत्रकार शिवेंद्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कैमरामैन हरीश कांडपाल, अनिल सैनी, इंडिया टीवी के विशाल प्रताप सिंह, अंकित श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पत्रकार और कैमरा पर्सन इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

Tags: coronadeath from UP Press ClubTribute to late journalistsकोरोना से मौतदिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलियूपी प्रेस क्लब
Previous Post

अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित करने से मिलेगी नई पहचान : योगी

Next Post

जिलाधिकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का तुरंत सर्वे करवाए : योगी

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post

जिलाधिकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का तुरंत सर्वे करवाए : योगी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने किया राम प्रकाश गुप्ता चिकित्सालय का निरीक्षण

31/12/2021
income tax raid

लखनऊ: चौक के बड़े सर्राफा कारोबारी के घर व दुकान पर इंकम टैक्स का छापा

14/12/2020
हर्षवर्धन की माता का नेत्रदान

डॉ. हर्षवर्धन की दिवंगत माता का AIIMS को नेत्रदान, MAMC में देहदान किया

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version