• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनी प्लांट लगाते समय रखें ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

Writer D by Writer D
30/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
money plant

money plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आप सभी ने मनी प्लांट (Money Plant) के बारे में तो सुना ही होगा कि इसे घर में लगाने से धन-संपदा आती हैं और दरिद्रता दूर होती हैं। इसके लिए सभी अपने घर में मनी प्लांट लगाने पर विचार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने से भी कई वास्तु नियम जुड़े हुए हैं जिनकी अनदेखी करना नुकसानदायक साबित होगा और घर में सम्पन्नता की जगह कंगाली का वास होने लगेगा। धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में।

मनी प्लांट (Money Plant)  लगाने की सही जगह

मनी प्लांट इसके नाम से ही पता चलता है, इसको धन से जोड़कर देखा जाता है। लोग अक्सर अपने घरों के बाहर भी मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि धन समृद्धि चाहते हैं तो मनीप्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट नहीं लगानी चाहिए।

मनी प्लांट (Money Plant) की बेल होनी चाहिए ऐसी

जैसा की आपको पता है कि ये पौधा धन से जुड़ा होता है इसलिए इसको लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जब ये बढ़ने लगे तो इसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

मनी प्लांट (Money Plant) की दिशा

वास्तु में हर चीज की सही दिशा बताई गई है इसी तरह से मनी प्लांट (Money Plant) लगाने के लिए भी सही दिशा का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। जहां सही दिशा में लगी हुई मनी प्लांट आपके घर में रुपये पैसों में वृद्धि करती है तो वहीं गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

दूसरे के घर की न हो मनी प्लांट (Money Plant) 

अक्सर लोगों ने इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि किसी समृद्ध घर की मनी प्लांट (Money Plant) अपने घर में लगाने से समृद्धि आती है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी भी दूसरे के घर की मनी प्लांट अपने घर में नहीं लगानी चाहिए। मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीदकर ही अपने घर में लगाना चाहिए।

ऐसी मनी प्लांट (Money Plant) होती है समृद्धि दायक

अगर मिट्टी में मनी प्लांट (Money Plant) लगा रहे हैं तो हमेशा किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि भलि प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके। इसके अलावा मनी प्लांट को हरी या नीले रंग की कांच की बोतल या बर्तन में लगाना चाहिए। इस तरह से लगी हुई मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाली मानी जाती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsMoney Plant
Previous Post

मां लक्ष्मी की घर में होगी एंट्री, सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये काम

Next Post

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल- सोनिया पर नई FIR, इनको भी बनाया आरोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

curd rice
खाना-खजाना

स्वाद और सेहत का खजाना हैं कर्ड राइस, अपने डिनर में करें शामिल

08/02/2026
money
Main Slider

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
Idli
Main Slider

रविवार को उठाए रवा इडली के नाश्ते का लुत्फ़, देखें रेसिपी

08/02/2026
propose day
फैशन/शैली

Propose Day: इन शायरियों के साथ करें अपने पार्टनर से प्यार का इजहार

08/02/2026
Valentine's Day
Main Slider

Valentine’s Day पर अपनी गर्लफ्रेंड को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, वरना हो जाएगा ब्रेकअप

08/02/2026
Next Post
National Herald

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल- सोनिया पर नई FIR, इनको भी बनाया आरोपी

यह भी पढ़ें

murder

गैस वेंडर की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या

21/03/2022
सुनील ग्रोवर शिल्पा शिंदे

कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे ने एक नए शो में साथ आएंगे नज़र

06/08/2020
dead body recovered

लापता प्रापर्टी डीलर का शव हुआ बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version