• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नववर्ष पर धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान इन बातों को रखें ख्याल

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
budget trip

budget trip

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। नए साल के स्वागत में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अधिकांश लोगों की इच्छा रहती है कि वे किसी ऐसे मंदिर जाकर साल की शुरुआत करें जहां से उनकी आस्था जुड़ी हो। भले ही कोरोनाकाल हो लेकिन यह तो तय बात है कि साल की शुरुआत में कई सारे लोग मंदिरों की ओर प्रस्थान करने वाले हैं क्योंकि ईश्वर के आगे कोरोना का डर लोगों को घर बैठने पर मजबूर कर दे, यह इतना आसान नहीं है।

लोगों का मानना रहता है कि मंदिर जाने से तो ईश्वर सारी समस्याएं दूर करते हैं लेकिन समस्या यह है कि नववर्ष के मौके पर कई सारे बड़े मंदिरों में दर्शनार्थियों को लूट लिया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कौनसी बातों का ध्यान रखकर आप अपने बजट में इस वर्ष मंदिरों की यात्रा कर सकते हैं।

बड़े मंदिरों के बाहर बहुत सी दुकानों पर प्रसाद मिलता है। वे लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं और मजबूरी वश प्रसाद आपको खरीदना पड़ता है लेकिन आपको कोशिश करनी होगी कि आप प्रसाद बेचने वालों को नजरअंदाज करें क्योंकि कोरोना के कारण अधिकांश मंदिरों में प्रसाद चढ़ ही नहीं रहा है और यदि आपको लगता है कि इतनी दूर आए हैं और प्रसाद भी नहीं लिया तो बेहतर होगा कि आप मंदिर के भीतर मंदिर प्रबंधन द्वारा दिया प्रसाद खरीदें।

आप यदि एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं तब आपको दर्शन के लिए कहीं तो सामान रखना होगा तो इस बात का ध्यान रखें कि हर मंदिर में संबंधित प्रबंधन संस्था का लॉकर रूम होता है,लेकिन लोग जल्दबादी में किसी के भी कहने पर, कहीं भी सामान रख देते हैं। अक्सर लोग सामान उस दुकान पर रख देते हैं, जहां से वो प्रसाद वगैरह खरीद लेते हैं। परिणाम स्वरुप वे आप पर अन्य सामान लेने के लिए दबाव तो बनाते हैं ही। साथ ही आपको बड़ा भारी बिल भी बना देते हैं।

मंदिर के बाहर कई सारे लोग ऐसे खड़े रहते हैं जो तरह-तरह की कहानियां सुनाकर आपसे रुपये लेने की कोशिश करते हैं। यदि आप इनकी बातों में नहीं आते हैं तो ये आपको नकारात्मक बातें भी कहते हैं जैसे कि आपको बिजनेस में घाटा हो जाएगा, आप बीमार पड़ जाओगे। याद रखिए किसी के कहने से कुछ भी नहीं होता है इसलिए इनकी बातों में बिल्कुल भी न आएं और अपना काम पूरा करें।

Tags: budget tripNew YEARnew year travel plansReligious PlacesTempletouristTravelvisitors
Previous Post

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Next Post

दिल्ली के केजरीवाल मॉडल और यूपी के योगी मॉडल पर खुली बहस करना चाहते हैं : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Next Post
Sanjay Singh

दिल्ली के केजरीवाल मॉडल और यूपी के योगी मॉडल पर खुली बहस करना चाहते हैं : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

विपिन टांडा बने गोरखपुर के नए SSP, पीएम मोदी भी है इनके मुरीद

09/08/2021
Dr. Deepa Malik met CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट

16/01/2026
मेयर जरीफा गफारी

अफगानिस्तान : मैडेन की मेयर जरीफा गफारी के पिता की हत्या, अमेरिका ने की निंदा

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version