• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे को रखना है खूबसूरत, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
winter care

winter care

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियाँ (Winter) आते ही त्वचा खुश्क और रूखी होने लगती है खासकर उन लोगो को सर्दियों में ज्यादा परेशानी होती है जिनकी त्वचा खुश्क होती है ।अगर कोई भी व्यक्ति अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल नहीं करता , तो उनकी त्वचा कटने -फटने लगती हैं।ठण्ड में गर्मियों की अपेक्षा शरीर की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है जिससे कि त्वचा ठण्ड (Winter) के मौसम में भी चमकदार और आकर्षक बनी रहे। त्वचा की समस्याओं को दूर करने व खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप कई ऐसे आसान व असरकारी घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। जानिए क्या हैं वे नुस्खे।

* घर पर बनाएं स्क्रब : सर्दियों में त्वचा में ग्लो लाने के लिए एक चम्मच मसूर की दाल, एक चम्मच जौ का आटा, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चुटकी हल्दी और दो बूंद शहद को कच्चे दूध में मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस स्क्रब को सुबह व शाम चेहरे पर पांच मिनट तक हल्के हाथों से मलें और छोड़ दें। दस मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन में धीरे-धीरे ग्लो आने लगेगा और रंग भी निखरेगा।

* केले और मक्खन का मास्क : ताजा केला लीजिये और इसको पीस कर पेस्ट बना लीजिये। अब पिसे हुए केले में उतनी ही मात्रा में मक्खन मिलायें। मक्खन के बजाय आप स्किम्ड दूध क्रीम भी ले सकते हैं। अच्छी तरह से दोनों सामग्री मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर सभी तरफ अच्छे से लगा लीजिये।आधे घंटे के बाद चेहरे को धो ले। मक्खन या स्किम्ड दूध क्रीम त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। इस पैक में केला त्वचा में नमी बनाये रखता है।

* मसाज : मॉइश्चराइजर करने से बेजान सी त्वाचा मे जान आ जाती है। इसके लिए 2 मिनट तक मसाज करें और आपको इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

* नींबू व दही का प्रयोग : त्वचा को तरोताजा बनाने के लिए आप नींबू का रस दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर कुछ दिनों में ही आप चेहरे पर बदलाव पाएंगे। दही त्वचा पर मॉइश्चराइजर का काम करता है यानी त्वचा की नमी लौटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। दरअसल, दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह कार्य करता है और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करता है।

* शहद और गुलाबजल पैक : एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल की समान मात्रा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब चेहरे पर इस पैक को लगायें। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। शुष्क त्वचा की देखभाल, शहद त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है और गुलाबजल त्वचा को रंगत देता है। यह फेस पैक सर्दियों में सूखी त्वचा के इलाज के लिए सबसे अच्छा है।

Tags: Beauty tipsface care tipsHOME REMEDIESsimple beauty tipsSkin Care TipsTipswinter care
Previous Post

इनका ज्यादा इस्तेमाल कानों को पहुंचा सकता है नुकसान

Next Post

नॉनवेज के शौकीन ट्राई करें चिकन शाही रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
sensitive skin
फैशन/शैली

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

10/04/2026
Next Post
Chicken Shahi Roll

नॉनवेज के शौकीन ट्राई करें चिकन शाही रोल

यह भी पढ़ें

अगर आप भी खुले रखते है फ्लैट या ऑफिस का दरवाजे तो होता है भयंकर वास्तु दोष

18/12/2021
कपूर

पूजा में करें कपूर का इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल

13/06/2025
export

कोरोना के बावजूद एक साल में 30 फीसदी बढ़ा यूपी का निर्यात

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version