• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोकिला व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मिलता है मनचाहा वर, सुहागनों को मिलता है अखंड सौभाग्य

Writer D by Writer D
09/07/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kokila Vrat

Kokila Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में कोकिला व्रत (Kokila Vrat) का खास महत्व है। यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर रखा जाता है। आषाढ़ मास के पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा करने का भी विधान है साथ इस दिन शिव और सती की पूजा की जाती है। इस दिन खासकर शिव के साथ सती माता को एक कोयल के रूप में स्थापित किया जाता है, उनको सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

माना जाता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है, वहीं कुंवारी कन्याएं अगर इस व्रत को करती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। इस पूजा को विधि विधान से करने से सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली का वरदान मिलता है।

कोकिला व्रत (Kokila Vrat) का शुभ मुहूर्त

इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को सुबह 1:26 पर शुरू हो रही है वहीं इसका समापन 11 जुलाई 2025 को सुबह 2:06 पर हो जाएगा।

प्रदोष पूजा का मुहूर्त

कोकिला व्रत (Kokila Vrat) में प्रदोष पूजा का विधान है प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 7:22 से 9:24 तक रहेगा।

कोकिला व्रत (Kokila Vrat) पूजा की विधि

कोकिला व्रत (Kokila Vrat) पूजा में भगवान शिव और सती की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। शाम के समय स्नान करके पूजा की तैयारी की जाती है। कई इलाकों में इस दिन जड़ी बूटियों से स्नान के परंपरा भी है। इस दिन माता सती की कोयल के रूप में पूजा की जाती है तो उसी रूप में उनको भगवान शिव के संग स्थापित किया जाता है। देवी सती के प्रतीक के रूप में मिट्टी की एक कोयल की मूर्ति बनाई जाती है। उस मूर्ति को विधिपूर्वक सजाया जाता है और साथ ही भगवान शिव को भी स्थापित किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा, मौसमी फल चढ़ाएं जाते हैं।

इस दिन भगवान शिव और माता सती का अभिषेक त्रिवेणी जल से किया जाता है। पूजा के बाद भगवान शिव और माता सती की आरती की जाती है। इस व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता और इसका पारण अगले दिन किया जाता है।

कोकिला व्रत (Kokila Vrat) का महत्व

मान्यता है कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता सती ने यह व्रत किया था। जब माता सती अग्नि में भस्म हो गई थीं, उसके बाद उन्होंने कोयल का जन्म लिया था और 10,000 साल तक कोयल के रूप में जंगल में रहकर भगवान शिव की पूजा और अर्चना की थी, जिसके बाद ही उनको पर्वत राज हिमालय के घर पार्वती के रूप में पुनर्जन्म प्राप्त हुआ था।

मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत से सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है। वैवाहिक सुखों में वृद्धि होती है साथ ही कुंवारी कन्याओं को इस व्रत को करने से उनका मनचाहा वर मिलता है।

Tags: Kokila VratKokila Vrat 2025
Previous Post

सावन में शिवलिंग पर गलती से भी न चढ़ाएं ये चीजें, लग सकता है दोष

Next Post

सावन में शिव पर चढ़ा दें ये अनाज, बन जायेंगे सब बिगड़े काम !

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
धर्म

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

14/05/2026
hair
फैशन/शैली

डैमेज बालों को रिपेयर करेगी कॉफी, ऐसे करें इस्तेमाल

14/05/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

रात को चेहरे पर लगाएं ये सीरम, सुबह पाएं कमाल का निखार

14/05/2026
Cumin
फैशन/शैली

फेस पर करें जीरे का स्क्रब, स्किन पर आएगा ग्लो

13/05/2026
फैशन/शैली

झड़ते-गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये उपाय

13/05/2026
Next Post
Sawan

सावन में शिव पर चढ़ा दें ये अनाज, बन जायेंगे सब बिगड़े काम !

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इस कवच का पाठ, मां दुर्गा दूर करेंगी हर परेशानी!

17/03/2026
Dinesh Gundu Rao

‘गोमांस खाते थे वीर सावरकर…’, इस मंत्री के दावे पर मच गया बवाल

03/10/2024
Fruit Chat

इफ्तारी या सहरी में शामिल करें फ्रूट चाट, फुल डे रहेंगे एक्टिव

04/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version