• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में शिव पर चढ़ा दें ये अनाज, बन जायेंगे सब बिगड़े काम !

Writer D by Writer D
09/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Sawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना शिव भगवान को समर्पित है और माना जाता है कि इस माह में शिव की भक्ति करने से शीघ्र फल मिलता है और सभी समस्याओं का निवारण होता है। इस बार सावन 11 तारीख से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इस महीने (Sawan) में महादेव की विभिन्न तरीके से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किये जाते हैं। उसी में से एक तरीका है शिव मुट्ठी चढ़ाने का। मान्यता है कि इससे भगवान शिव अति प्रसन्न हो जाते हैं।

यह पांच तरह की चीजें भगवान शिव पर चढ़ाने से भगवान आपके कष्टों का निवारण कर देते हैं और आपकी मनोकामना सिद्ध होती है। सावन में शिव मुट्ठी चढ़ाने की धार्मिक परंपरा सदियों से चली आ रही है। भगवान शिव को एक मुट्ठी अनाज चढ़ाया जाता है। पांच तरह के अनाज अपने मुट्ठी में भर के शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि शिव मूठ्ठी में क्या-क्या चढ़ाया जाता है।

अक्षत

सबसे पहले आता है अक्षत यानि कि चावल। सावन (Sawan) के महीने में भगवान को शिव को अक्षय अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। अक्षत को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि भगवान शिव पर अक्षत चढ़ाने से धन-धान्य की की वृद्धि होती है।

काले तिल

दूसरा है काले तिल। मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर को काले तिल चढ़ाने से जीवन से विकार और जीवन में हो रही परेशानियों से निजात मिल जाती है। नकारात्मकता है तो वह भी काले तिल चढ़ाने से दूर हो जाती है।

गेंहू

भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से सांसारिक सुखों में वृद्धि होती है साथ ही माना जाता है कि अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी या संतान संबंधी कोई भी परेशानी आ रही है, तो भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से उन परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। ध्यान रहे कि यह गेहूं साफ होने चाहिए।

खड़ी मूंग

चौथी है मूंग की दाल। भगवान शिव को हरी मूंग की दाल एक मुट्ठी अर्पित करने से आपके जीवन में रोग और शोकों से मुक्ति मिलती है। इससे सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। हरी मूंग को बुद्ध का भी प्रतीक माना जाता है इसलिए अर्पित करने से आपके जीवन में मानसिक शांति आती है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

उड़द की दाल

सावन (Sawan) माह में शिव को उड़द की दाल की मुट्ठी भी चढ़ाई जाती है। मान्यता है कि यह धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि को बढ़ाने वाली होती है और इससे सभी तरह के दुखों का नाश हो जाता है।

शिव मुट्ठी चढ़ाने का सही तरीका

सावन (Sawan) के पूरे महीने भी आप यह काम कर सकते हैं या फिर अगर आप सिर्फ सावन के सोमवार को शिव मुट्ठी चढ़ना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन यह याद रहे यह पांच चीजें एक साथ मिलाकर नहीं चढ़ानी है बल्कि इन 5 अनाजों को एक-एक मुट्ठी करके आपको शिवलिंग पर अर्पित करना है। इसके बाद एक घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना मांगनी है।

Tags: sawanSawan2025
Previous Post

कोकिला व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मिलता है मनचाहा वर, सुहागनों को मिलता है अखंड सौभाग्य

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें स्नान-दान का शुभ समय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
guru purnima

गुरु पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें स्नान-दान का शुभ समय

यह भी पढ़ें

C.P. Radhakrishnan

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

31/10/2025
चीन के हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी, 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

चीन: हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी, 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

22/07/2021
lucknow

IPL 2022: लखनऊ की KKR पर 75 रनों की ‘सुपरजाइंट’ जीत

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version