• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल ने खोला चुनावी पिटारा, फ्री बिजली के बाद अब मुफ्त इलाज का किया वादा

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की 6 गारंटी का वादा किया। इसमें चुनाव में जीत के बाद पंजाब के लोगों को फ्री इलाज, दवाएं और टेस्ट का वादा किया गया है। इसके साथ-साथ अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सीएम चन्नी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। क्या नवजोत सिंह सिद्धू AAP में आएंगे? इसपर केजरीवाल ने कहा कि यह काल्पनिक सवाल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सीएम ने यह भी कहा कि पार्टी पंजाब में जल्द अपने सीएम फेस का ऐलान करेंगे। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह पर निशाना साधते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि केजरीवाल की नकल करना आसान है लेकिन चीजों पर अमल करना मुश्किल।

केजरीवाल ने दी स्वास्थ्य सेवाओं की 6 गारंटी

– पंजाब के हर शख्स को मुफ्त और अच्छा इलाज।

– सारा इलाज, टेस्ट, दवाई मुफ्त। पंजाब में 20 लाख रुपए का ऑपरेशन भी मुफ्त कराया जाएगा।

– पंजाब के हर शख्स को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। जिसमें MRI, एक्सरे आदि सब रिपोर्ट होंगी।

लखनऊ आएंगे PM मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास

– पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर ‘पिंड क्लीनिक’, इनकी कुल संख्या 16 हजार होगी।

– पंजाब में जितने भी राज्य सरकार के हॉस्पिटल हैं, उनको अच्छा और शानदार बनाया जाएगा, बड़े स्तर पर नए हॉस्पिटल खोले जाएंगे।

– पंजाब में अगर किसी शख्स की सड़क दुर्घटना होती है तो उसका फ्री इलाज AAP सरकार कराएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल से पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़ा सवाल पूछा गया कि उन्होंने बुधवार को बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। इसपर केजरीवाल ने कहा, ‘केजरीवाल की नकल करना आसान है, अमल करना मुश्किल है, इसके लिए साहस और हिम्मत चाहिए।’ केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में पहली बार AAP सरकार बनने के बाद कई दागी अफसरों को हटाया गया था, वहीं पंजाब में दागियों को मंत्री बनाया जा रहा है।

Tags: Arvind KejriwalArvind Kejriwal in punjabNational newsPunjab News
Previous Post

शादी के 10वें दिन दुल्हन निकली गर्भवती, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Next Post

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, फ्री बिजली के बाद मुफ्त होगा इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, फ्री बिजली के बाद मुफ्त होगा इलाज

यह भी पढ़ें

cm yogi

बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी ऊंचाई, विकास  का कोई विकल्प नहीं : योगी

06/03/2021
CM Dhami

उत्तराखंड सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही: मुख्यमंत्री

29/12/2025
garlic chicken

नॉनवेज लवर स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट लहसुनी चिकन

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version