• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, फ्री बिजली के बाद मुफ्त होगा इलाज

केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा।

Desk by Desk
30/09/2021
in पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना। पंजाब के दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आज कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि, पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पार्टी अपने सीएम उम्मीदवार का एलान वक्त आने पर करेगी। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

पिंड क्लिनिक खोले जाएंगे-केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आप सांसद भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे। इन क्लिनिक्स को पिंड क्लिनिक कहा जाएगा। राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक बनवाएंगे, ताकि इलाज के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा।

साथ ही, केजरीवाल ने कहा, अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो जितने सरकारी अस्पताल हैं उन सभी को एयर कंडीशन किया जाएगा। बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

लखनऊ आएंगे PM मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास

केजरीवाल ने दी स्वास्थ्य सेवाओं की 6 गारंटी

– पंजाब के हर शख्स को मुफ्त और अच्छा इलाज

– सारा इलाज, टेस्ट, दवाई मुफ्त। पंजाब में 20 लाख रुपए का ऑपरेशन भी मुफ्त कराया जाएगा।

– पंजाब के हर शख्स को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा. जिसमें MRI, एक्सरे आदि सब रिपोर्ट होंगी

– पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर ‘पिंड क्लीनिक’, इनकी कुल संख्या 16 हजार होगी

– पंजाब में जितने भी राज्य सरकार के हॉस्पिटल हैं, उनको अच्छा और शानदार बनाया जाएगा, बड़े स्तर पर नए हॉस्पिटल खोले जाएंगे

– पंजाब में अगर किसी शख्स की सड़क दुर्घटना होती है तो उसका फ्री इलाज AAP सरकार कराएगी

वक्त आने पर अच्छा दूंगा मुख्यमंत्री-केजरीवाल

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वक्त आने पर सबको बता दिया जाएगा। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ की। मैं वादा करता हूं कि सही वक्त आने पर मैं राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री दूंगा।

पंजाब सीएम पर साधा निशाना

केजरीवाल से पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़ा सवाल पूछा गया कि उन्होंने बुधवार को बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। इसपर केजरीवाल ने कहा, ‘केजरीवाल की नकल करना आसान है, अमल करना मुश्किल है, इसके लिए साहस और हिम्मत चाहिए। दिल्ली में पहली बार AAP सरकार बनने के बाद कई दागी अफसरों को हटाया गया था, वहीं पंजाब में दागियों को मंत्री बनाया जा रहा है।

Tags: aapArvind KejirwalpunjabPunjab Elections 2022
Previous Post

केजरीवाल ने खोला चुनावी पिटारा, फ्री बिजली के बाद अब मुफ्त इलाज का किया वादा

Next Post

गोरखपुर की घटना पर CM योगी सख्त, बोले- दोषी पुलिस अधिकारी होंगे बर्खास्त

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

अमित शाह ने बिक्रमजीत की मां के छुए पैर, बोले- मिलेगा इंसाफ

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
पंजाब

पंजाब के छोले-राजमा को मिलेगा ग्लोबल बाजार, CM मान ने लॉन्च किए उत्पाद

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Next Post
CM Yogi

गोरखपुर की घटना पर CM योगी सख्त, बोले- दोषी पुलिस अधिकारी होंगे बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Strike

बिजली कर्मचारियों की 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

23/05/2025
नई गाड़ी पर मिलेगा 50% तक टैक्स डिस्काउंट, बस ये होगी शर्त; उत्तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

नई गाड़ी पर मिलेगा 50% तक टैक्स डिस्काउंट, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

03/01/2026

17 दिन पहले अगवा भारतीय व्यापारी की हत्या, इंटरकोंटिनेंटल होटल के पीछे मिला शव

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version