• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोंस नदी पर बनने जा रहे दो लेन सेतु का केशव मौर्य ने किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टोंस नदी पर बनने जा रहे टू लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।

श्री मौर्य ने इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने.जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था।

इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा।

यूपी: कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग में तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

उन्होने कहा कि नाबार्ड योजना के अन्तर्गत नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे टू लेन सेतु पर कुल लागत 6256.24 लाख रूपये खर्च आयेगा तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जायेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है।

कश्मीरा शाह ने कहा- 14 बार आईवीएफ प्रयास से हो गई थी सुस्त और भारी

प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए एवं जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है। सरकार प्रयागराज के साथ.साथ प्रदेश के सभी जिलों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जिलों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि जसरा में लगने वाले जाम की समस्या से वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, विधायक कोरांव राजमणि कौल, विधायक बारा अजय भारतीय समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags: Deputy CM Keshav Mauryalatest UP newsPrayagraj Newstones river prayagrajup government newsup newsuttar pradesh news in hindi
Previous Post

श्री राम मां चंडी के चरणों में अर्पित करने वाले थे अपना नेत्र

Next Post

लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Swatantra dev

लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

murder

अर्ध विक्षिप्त मां ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी कर ली आत्महत्या

25/02/2021
Shafiqur Rahman Burke

राजनीति फायदे के लिए आरएसएस के लोग हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं : डॉ. शफीकुर

25/11/2020
Poisonous Liquor

नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर, 3 दिन में हुई 30 लोगों की मौत

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version