Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेसारी लाल का नया गाना ‘ले ले दुई रुपया’ आते ही हुआ हिट

Khesari Lal's new song 'Le le dui rupee' became a blockbuster

Khesari Lal's new song 'Le le dui rupee' became a blockbuster

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव एक ऐसे सितारे हैं जिनका नाम लेते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में जान आ जाती है। दरअसल हाल ही में आया उनका गाना  ‘दुई रूपया’ (Dui rupaiyan) के हिट होने के बाद इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। पहले की ही तरह दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के नए वर्जन (new version) के बोल हैं ‘ले ले दुई रुपया’ ( Le Le Dui Rupaiyan) बता दे गाने को रिलीज होने के कुछ ही घण्टे में यू-ट्यूब पर करीब 5 लाख व्यूज मिल गए हैं। गाने को खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka ) ने गाया है। इसके बोल अखिलेश कश्यप (Akhilesh Kshyap) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक श्याम सुंदर (Shyam Sundar) ने बनाया है।

 

अभिनेत्री कंगना पर TMC नेता ने दर्ज कराई FIR, दंगा भडकाने का लगा आरोप

बता दे इस गाने में भी खेसारी अपने अलग अंदाज और जबरदस्त डांस से यूजर्स को एंटरटेन कर रहे हैं। फैंस को उनकी स्टाइल बाकी भोजपुरिया सुपरस्टार्स से अलग लगती है। यही कारण है कि गाने को कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। गाने को आदिशक्ति फिल्मस् (Aadishakti Films) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

 

भारतीय कप्तान विराट और अनुष्का कोरोना जंग में मदद के लिए आए आगे

पहले ही दिन गाने ने लाखों दर्शकों का प्यार बटोर लिया और इस स्पीड से लग रहा है कि गाना जल्द ही एक मिलियन के आंकड़े को पार कर लेगा। हाल ही में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की ‘हिट मशीन’ कहे जाने वाले खेसारी और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) का गाना ‘पायल के बाज’ (Payal Ke Baaz) रिलीज हुआ है।  गाने को आते ही फैंस ने वायरल कर दिया। दर्शकों को ये जोड़ी काफी पसंद आती है। इस गाने में दोनों के बीच के प्यार को बेहद खूबसूरती से दर्शाया है।

 

Exit mobile version