• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिस्टीना पिस्‍जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024, टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी

Writer D by Writer D
10/03/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Khristina Piszkova

Khristina Piszkova

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्‍जकोवा (Kristina Piszkova) को शनिवार रात मुंबई में फिल्म निर्माता और सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट करण जौहर की सह-मेजबानी में एक शानदार समारोह में 71वीं मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज पहनाया गया। क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड 2023 पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया। यह सौंदर्य प्रतियोगिता 28 साल बाद भारत लौटी।

यह आखिरी बार 1996 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। चेक सुंदरी ने लेबनान की यासमिना ज़ायटौन, त्रिनिदाद और टोबैगो की एचे अब्राहम और बोत्सवाना की लेसेगो चोम्बो को पछाड़कर खिताब जीता। मिस इंडिया (और मुंबई गर्ल) सिनी शेट्टी केवल शीर्ष 8 में ही जगह बना सकीं।

कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Khristina Piszkova)?

क्रिस्टीना (Khristina Piszkova) , लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। इसी के साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। इनका खुद का फाउंडेशन है, जिसका नाम Krystyna Pyszko Foundation है। तंजानिया में क्रिस्टीना ने अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है, जिसके लिए उन्हें खुद पर गर्व है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, क्रिस्टीना यहां वॉलेंटियर करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 15th ANNIVERSARY MISS CZECH REPUBLIC (@missczechrepublic)

कौन हैं सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी की अगर बात करें तो साल 2022 में इन्होंने फेमिनी मिस इंडिया 2022 का क्राउन जीता था। सिनी और पूरे देश के लिए यह गर्व की बात थी। सिनी, कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं पर इनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। मुंबई में ही इनकी पढ़ाई हुई है। फाइनेंस और अकाउंट्स में इन्होंने ग्रैजुएशन की हुई है। सिनी, CFA (चार्टेड फाइनेंशियल एनलिस्ट) प्रोग्राम की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही इन्होंनें मिस वर्ल्ड 2024 के लिए भी तैयारी की है। सिनी जब 4 साल की थीं, तभी से वो भरतनाट्यम सीख रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, काफी कम उम्र में इन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। सिनी पेशे से एक एक्टर, मॉडल, प्रोटक्ट एग्जीक्यूटिव और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं। इंस्टाग्राम पर इनका साढ़े 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

26 साल की एडल्ट स्टार सोफिया लियोन का निधन

बता दें कि मिस वर्ल्ड 2024 अटेंड करने के लिए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे थे। इसमें रुबीना दिलैक, दिव्यांका त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, जन्नत जुबैर अपने भाई के साथ इसे अटेंड करने के लिए पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज और फोटोज इस दौरान के सामने आए। इसके अलावा कृति सैनन ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। पूजा हेगड़े शिमरी रेड गाउन में दिखीं।

6 भारतीय महिलाएं बनीं मिस वर्ल्ड

अबतक भारत 6 बार मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता है। सबसे पहली बार साल 1966 में रीता फारिया ने यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। फिर 1997 में डायना हेडन, 1999 युक्ता मुखी, साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का क्राउन इंडिया लेकर आई थीं।

Tags: 71st miss worldKhristina Piszkovamiss world 2024sinni shetty
Previous Post

बांके बिहारी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुनामी, वृंदावन हुआ जाम

Next Post

चार एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, बैटरी स्वैपिंग सिस्टम की भी मिलेगी सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
Next Post
These electric cars are fully charged in just 4 hours.

चार एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, बैटरी स्वैपिंग सिस्टम की भी मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें

बेखौफ बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए नकदी और जेवरात, रिपोर्ट दर्ज

02/02/2021

आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल भर्ती का नोटिफिकेशन

06/11/2020
RBI

Twitter पर RBI के 10 लाख से अधिक फालोअर्स, मौद्रिक वर्ल्ड में बनाया नया रिकॉर्ड

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version