• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twitter पर RBI के 10 लाख से अधिक फालोअर्स, मौद्रिक वर्ल्ड में बनाया नया रिकॉर्ड

Desk by Desk
23/11/2020
in Business, Main Slider, Tech/Gadgets
0
RBI

आरबीआई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय डेस्क.   Twitter पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 10 लाख से अधिक फालोअर्स होने के बाद उसने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. RBI पहला ऐसा बैंक हैं जिसने ये उपलब्धि हासिल की है.10 लाख से अधिक फालोअर्स के साथ RBI दुनिया का सबसे लोकप्रिय सेंट्रल बैंक बन गया है.

निवेश करने से पहले जान लें एक स्मार्ट निवेशक बनने के ये 5 खास मंत्र

साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फालोअर्स के साथ कम मौद्रिक ताकत वाले रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है.

रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार उसके फालोअर्स की संख्या 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो रविवार 22 नवंबर, 2020 को 10,00,513 हो गई है. हालांकि, रिजर्व बैंक अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में ट्विटर से काफी देर से जुड़ा है, लेकिन उसने सबसे तेजी से यह उपलब्ध हासिल की है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है. वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है. अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर से जुड़ा था. वहीं ईसीबी अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है.

85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिसपर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है. रिजर्व बैंक के गवर्नर दास ने रविवार को ट्वीट किया, ‘रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर आज फालोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है. इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई.’

इस सूची में मेक्सिको का केंद्रीय बैंक दूसरे स्थान पर है. ट्विटर पर उसके फालोअर्स की संख्या 7.74 लाख है. बैंक ऑफ इंडोनेशिया 7.57 लाख फालोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है. फेडरल रिजर्व चौथे और ईसीबी पांचवें स्थान पर है. सूची में छठे स्थान पर सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील है. ट्विटर पर उसके फालोअर्स 3.82 लाख है. बैंक ऑफ इंग्लैंड 3.17 लाख फालोअर्स के साथ सातवें, बैंक ऑफ कनाडा 1.80 लाख फालोअर्स के साथ आठवें, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान 1.16 लाख फालोअर्स के साथ नौवें और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया 49,200 फालोअर्स के साथ दसवें स्थान पर है. दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवर मौद्रिक प्राधिकरण बैंक ऑफ जापान के ट्विटर पर फालोअर्स सिर्फ 28,900 हैं.

मार्च, 2019 में ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च, 2020 में दोगुना से अधिक होकर 7,50,000 हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए सात सप्ताह के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है. चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख फालोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं.

Tags: 24ghanteonline.combankRBI TwitterRBI Twitter World RecordReserve Bank of Indiatwitterworld recordविश्व रिकॉर्ड
Previous Post

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रगु शर्मा कोरोना पॉजिटिव, RUHS में भर्ती

Next Post

इटली में खुदाई के दौरान मिले 2000 साल पुराने दो शव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Next Post
two corpse found in italy

इटली में खुदाई के दौरान मिले 2000 साल पुराने दो शव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

कर चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए: सीएम धामी

10/08/2023
दयानन्द गर्ल्स इण्टर कालेज की प्राचार्या का उत्पीड़न Harassment of principal of Dayanand Girls Inter College

दयानन्द गर्ल्स इण्टर कालेज की प्राचार्या के उत्पीड़न के खिलाफ उपवास करेगा माशिसं: डॉ. आरपी मिश्र

20/10/2020
Dhananjay Singh

अखिलेश पर बरसे धनंजय, कहा- मुझ पर कोई इनाम नहीं, दुष्प्रचार कर रहे है सपा प्रमुख

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version