• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई SUV की बुकिंग हुई शुरू, क्रेटा-सिएरा को देगी सीधी टक्कर

Desk by Desk
11/12/2025
in Tech/Gadgets
0
मार्केट में धूम मचाने आ गई ये नई SUV, बुकिंग हुई शुरू, क्रेटा-सिएरा को देगी सीधी टक्कर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूसरी जनरेशन की किआ सेल्टोस ने आखिरकार भारत में अपनी शुरुआत कर दी है. 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ आप इस कार को आज से ही बुक कर सकते हैं. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो किआ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या किसी भी रजिस्टर्ड किआ डीलरशिप पर एसयूवी को ऑनलाइन प्री-बुक कर सकते हैं. नई Kia Seltos 2 जनवरी को कीमत की घोषणा के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जबकि डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होने वाली है.

वहीं, स्पोर्टी एक्स लाइन वेरिएंट 2026 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है.नई Kia Seltos में बिल्कुल नया डिजाइन, कई प्रीमियम फीचर्स और तकनीकी सुधार दिए गए हैं, जबकि इंजन के पुराने विकल्प बरकरार रखे गए हैं. पिछली जनरेशन की तुलना में, नया मॉडल लंबा, चौड़ा और ज्यादा बड़ा है और वास्तव में ये हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा से भी लंबा है.
क्रेटा-सिएरा को चुनौती देने आई नई SUV

नई 2026 किआ सेल्टोस डिजाइन

काली हाई ग्लॉसी ग्रिल
आइस क्यूब एलईडी प्रोजेक्शन हेडलैंप
स्टार मैप एलईडी डीआरएल
एलईडी फ्रंट फॉग लैंप
कनेक्टेड टेललैंप्स
नियॉन कैलिपर्स के साथ 18-इंच क्रिस्टल कट अलॉय
डार्क फिनिश के साथ फ्रंट और रियर स्किड प्लेट
साइड डोर गार्निश में बॉडी कलर के एक्सेंट शामिल हैं
स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल

किया ने भारत में 2026 सेल्टोस को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है.

नेक्सट जनरेशन की सेल्टोस का डिज़ाइन नई टेलुराइड एसयूवी से इंस्पायर है. सामने की तरफ, इसमें नया डिज़ाइन किया गया टाइगर नोज़ ब्लैक हाई ग्लॉसी ग्रिल, आइस-क्यूब एलईडी प्रोजेक्शन हेडलैंप और स्टार मैप एलईडी डीआरएल, कंट्रास्टिंग ब्लैक क्लैडिंग के साथ बम्पर और फ्रंट एंड पर बॉडी-कलर एक्सेंट के साथ एलईडी फॉग लैंप असेंबली दी गई है.

नई Kia Seltos 2026

साइड प्रोफाइल को नए डिजाइन वाले 18-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और व्हील आर्च और डोर सिल्स पर मोटी क्लैडिंग से और भी शानदार बनाया गया है. पीछे की तरफ, नई Kia Seltos 2026 में उल्टे L-आकार के LED टेल लैंप्स (Carens Clavis के समान) और एक उभरा हुआ रूफ स्पॉयलर दिया गया है.

कलर और डायमेंशन

नई सेल्टोस अपने पुराने मॉडल से लंबी, चौड़ी और ज्यादा बड़ी है. इसकी कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई लगभग 4,460 मिमी, 1,830 मिमी और 1,635 मिमी है. ये एसयूवी सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा व्हीलबेस प्रदान करती है, जिसका माप 2,690 मिमी है.
ड्राइवर के लिए नया स्टीयरिंग व्हील, नए स्विच और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है.

एसयूवी लाइनअप 10 मोनोक्रोम कलर में उपलब्ध होगी, जिनमें मॉर्निंग हेज़ (नया), मैग्मा रेड (नया), फ्रॉस्ट ब्लू (नया), आइवरी सिल्वर ग्लॉस (नया), प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक (एक्स लाइन में भी उपलब्ध), ग्लेशियर व्हाइट पर्ल और एक्सक्लूसिव ग्रेफाइट (एक्स लाइन) शामिल हैं. खरीदारों के पास दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी होंगे.

नई 2026 Kia Seltos के फीचर्स और इंटीरियर

ट्रिपल स्क्रीन
किआ कनेक्ट डायग्नोसिस
पावर लम्बर एडजस्ट के साथ 10-वे पावर ड्राइवर सीट
8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम
64 कलर वाली परिवेशीय मूड लाइटिंग
ADAS लेवल 2
आगे, पीछे और साइड पार्किंग सेंसर
6 एयरबैग
ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा

नई Kia Seltos 2026 फीचर्स

केबिन के अंदर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. नई Kia Seltos 2026 ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आती है जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5.0 इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है. इसमें नए ड्राइव और ट्रैक्शन मोड बटन के साथ एक नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, OTA अपडेट, डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड टेक और भी बहुत कुछ मिलता है.

सेल्टोस में सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलती है. शुरुआत होती है 6 एयरबैग से, फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग.

नई 2026 Kia Seltos सेफ्टी फीचर्स

नई सेल्टोस के स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, आइसोफिक्स एंकरेज, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनामिक गाइडलाइन वाला रियर व्यू कैमरा और बहुत कुछ शामिल हैं. लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट 21 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलते हैं.
Kia Seltos 2026 इंजन

इंजन
1.5 लीटर एनए पेट्रोल
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल

1.5 लीटर डीजल

पावर
115 बीएचपी
160 बीएचपी

116 बीएचपी

टॉर्क
144 एनएम
253 एनएम
250 एनएम

गियरबॉक्स
6-स्पीड एमटी/सीवीटी
6-स्पीड iMT/7-स्पीड DCT

6-स्पीड MT/6-स्पीड AT

नई Kia Seltos 2026 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक, CVT, 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक शामिल हैं.

Tags: kia seltos
Previous Post

सड़कों पर नजर आई नई e-C3! Citroen अगले साल कर सकती है लॉन्च

Next Post

लखनऊ ने रचा रिकॉर्ड: सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन में यूपी का नंबर-1 जिला

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
Solar Energy

लखनऊ ने रचा रिकॉर्ड: सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन में यूपी का नंबर-1 जिला

यह भी पढ़ें

google doodle on republic day

गणतंत्र दिवस : सर्च इंजन गूगल के डूडल में दिखी भारत की सांस्कृतिक झलक

26/01/2021
eyebrows

सर्दियों में आईब्रो झड़ने से हैं परेशान, तो इन टिप्स को करें फॉलो

10/01/2024
nikki tamboli

भाई को याद कर इमोशनल हुईं निक्की, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version