Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों की हत्या और नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : डॉ तज़ीन फातिमा

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। सपा सांसद आज़म खान की पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तज़ीन फातिमा ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई।

वैक्सीन लगवाने के बाद डॉ तज़ीन फातिमा ने कहा कि यह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ थी, साथ ही कहा कि वैक्सीन को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए वैक्सीन लगवाने से सभी की जान सुरक्षित रहेगी, सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए।

साथ ही कहा कि मैं जिस जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आई हूं और यह देखकर हैरत हुई कि जिस शख्स के प्रयासों और कोशिशों से इतना खूबसूरत जिला अस्पताल बना और शहर में इसी तरह के और भी विकास कार्य कराए वो शख्स आज इन विकास कार्यों की ही सजा 2 साल से जेल में रहकर भुगत रहा है।

यह जो जिला अस्पताल है उसमें आजम खां के प्रयासों से ही उस वक्त ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया था, जबकि कहीं भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं थे और बड़े-बड़े शहरों में अब ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की कोशिश की जा रही है।

जबकि यहां रामपुर जिला अस्पताल में रामपुर के लोगो और बाहर के लोगों को कभी ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई।

वहीं लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि जाहिर है यह जुल्म तो है ही कि किसानों को इस तरीके से कुचला जाए और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जाए। जिसको लेकर नेताओं ने वहां जाकर देखने की कोशिश की कि असलियत क्या है और उसकी वास्तविकता क्या है उन्हें नजरबंद कर दिया गया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी नजर बंद कर दिया गया।

सिद्धू ने UP सरकार को दी चेतावनी, कहा-लखीमपुर की ओर करेंगे कूच

तज़ीन फातिमा ने कहा कि इसे एक तरीके से लोकतंत्र का कत्ल ही कहूंगी।

वहीं 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2022 में  समाजवादी पार्टी ही सत्ता में आएगी।

Exit mobile version