• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नर की चाकू से गोदकर हत्या, घर में मिला रक्तरंजित शव

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मड़ियांव के पल्टन छावनी इलाके में किराए पर रहने वाले आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। उसका शव बुधवार दोपहर को कमरे में पड़ा मिला। कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक हत्या करीब 48 घंटे पहले की गई है। चाकू से सिर व कलाई पर वार किया गया। परिजनों ने साथ किराए पर रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक राजाजीपुरम में संजीव कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया किन्नराें के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता था। आयुष्मान मड़ियांव इलाके के पल्टन छावनी में किराए पर रहता था। उसके साथ फैजान भी रहता था। बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली की कमरे में बदबू आ रही है।

मौके पर पहुंचे मड़ियांव इंस्पेक्टर वीर सिंह ने कमरा खोलकर अंदर देखा तो आयुष्मान का शव पड़ा था। कमरे से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया था। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पिता संजीव कुमार सिंह ने साथ में रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक आयुष्मान की हत्या सोमवार रात करीब एक से दो के बीच हुई है। पुलिस ने जब शव का परीक्षण शुरू किया तो आयुष्मान की कलाई पर कटे के निशान थे। लेकिन सिर पर कई जगह चाकू के वार के निशान मिले। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रची गई है। जिसके तहत उसके कलाई काटी गई है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

आपरेशन कराकर बना था किन्नर

पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी आयुष्मान सिंह सामान्य युवक था। पूछताछ में सामने आया कि उसकी पहचान कुछ किन्नरों से हो गई थी। जिसके बाद उसने अपना आपरेशन कराया। इसके बाद किन्नरों के गुट में शामिल हो गया। उसने परिवार से भी रिश्ता करीब खत्म ही कर लिया था। हालांकि परिजन उसे इस काम के लिए लगातार मना करते रहे हैं। आयुष्मान की हत्या की सूचना पर मां व पिता मौके पर पहुंचे। पिता संजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फैजान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsmurderup news
Previous Post

सपा ने जारी की 12 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Next Post

5 आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले रिटायर्ड CO ने खुद को गोली से उड़ाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Shot

5 आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले रिटायर्ड CO ने खुद को गोली से उड़ाया

यह भी पढ़ें

Rajasthan Royals Team

दिल्ली से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

13/10/2020
Maha Kumbh

महाकुम्भ-2025: लगभग 05 एकड़ में की जाएगी उप्र. स्टेट पवेलियन की स्थापना

26/12/2024
Know who is Satyendra Das

जानिए कौन है सत्येंद्र दास, 28 सालों से कर रहे हैं अयोध्या में रामलला की पूजा

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version