• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

Desk by Desk
13/10/2020
in खेल
0
Rajasthan Royals Team

राजस्थान रॉयल्स मैच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| बेन स्टोक्स की वापसी से मजबूत बनी राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष क्रम की नाकामी से उबरकर बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने पिछले सप्ताह रॉयल्स को 46 रन से हराया था।

स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली रॉयल्स की टीम उससे सबक लेकर इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी। जब दोनों टीमें पिछली बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो रॉयल्स की टीम में स्टोक्स नहीं थे। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर भले ही पहले मैच में अपना जलवा नहीं दिखा सका, लेकिन उनकी उपस्थिति में यह पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज करके चार मैच के हार के क्रम को तोड़ने में सफल रहा।

स्मिथ ने कहा, ”स्टोक्स की वापसी से हमारी टीम में अच्छा संतुलन पैदा हो गया है। उसने केवल एक ओवर किया क्योंकि वह अभी लॉकडाउन से बाहर निकला हैं और लय में लौटने की कोशिश कर रहा है।” स्टोक्स जहां रॉयल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है वहीं टीम शीर्ष क्रम की असफलता से भी पार पानी चाहेगी। शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से CSK ने की दमदार वापसी

कप्तान स्मिथ और संजू सैमसन ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कुंद पड़ा है। जोस बटलर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 44 गेंदों पर 70 रन बनाए, लेकिन वह पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। अगर राहुल तेवतिया अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो रॉयल्स की स्थिति और नाजुक होती। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले तेवतिया ने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में 28 गेंदों पर 45 रन बनाए थे।

दूसरी तरफ दिल्ली को अपने पिछले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम उस हार को भुलाकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाज है और कागिसो रबाडा की अगुवाई में उसकी गेंदबाजी भी मजबूत है। रबाडा ने अब तक 17 विकेट लिए है।

Tags: cricket newsDelhi Capitals MatchDelhi Capitals Playing XIDelhi Capitals TeamIPL 2020 Breaking NewsIPL 2020 Latest Newsipl 2020 newsIPL Latest Hindi Newslatest cricket newsRajasthan Royals MatchRajasthan Royals Playing XIRajasthan Royals TeamRajasthan Royals vs Delhi Capitalsआईपीएल 2020आईपीएल लेटेस्ट न्यूजइंडियन प्रीमियर लीगदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली कैपिटल्स टीमदिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XIदिल्ली कैपिटल्स मैचराजस्थान रॉयल्सराजस्थान रॉयल्स टीमराजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XIराजस्थान रॉयल्स मैच
Previous Post

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से CSK ने की दमदार वापसी

Next Post

विधानसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी इनको बनाया है उम्मीदवार

Desk

Desk

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
बिहार के नये डिप्टी सीएम new deputy CM of Bihar

विधानसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी इनको बनाया है उम्मीदवार

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

रामगंगा नदी में दो डूबे, एक लापता

30/09/2023
brahm muhurta

इस मुहूर्त में भूल कर भी न करें ये काम

01/01/2026
Moong Dal Pakodi

शाम को बनाएं चटपटी, चाय के साथ लें इन पकौड़ी का स्वाद

16/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads