• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किरेन रिजिजू ने कहा- ‘एक राज्य एक खेल’ नीति को राज्यों का पूर्ण समर्थन

Desk by Desk
15/07/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि ‘एक राज्य एक खेल’ नीति का पालन करने के लिए राज्यों का पूर्ण समर्थन मिला है, क्योंकि मंत्रियों और अधिकारियों ने एक खेल वाली नीति को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई है जिसमें उनका राज्य पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। रिजिजू ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया। इस बैठक का आयोजन दो दिवसीय सम्मेलन के पहले भाग के रूप में किया गया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 के पश्चात खेलों की बहाली पर चर्चा की।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य में एक ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर एक्सीलेंस’ (केआईएससीई) की स्थापना और ‘एक राज्य एक खेल’ नीति का पालन करने के लिए राज्यों का पूर्ण समर्थन मिला है, क्योंकि मंत्रियों और अधिकारियों ने एक खेल वाली नीति को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई, जिसमें उनका राज्य पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है।

रिजिजू ने कहा, ”हमारा मंत्रालय एक या दो खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए राज्यों को सहायता प्रदान करेगा और उन्हें धन उपलब्ध कराएगा। केआईएससीई किसी विशेष खेल के लिए नोडल केंद्र बन जाएगा, जहां पर एथलीटों को ओलंपिक के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं में तैयार किया जा सकता है। राज्यों द्वारा पारंपरिक खेलों सहित अन्य खेलों में एथलीटों को प्रशिक्षित करने का विकल्प भी चुना जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से ध्यान केवल एक या दो खेलों पर ही होना चाहिए।”

राज्यों के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के सभी जिलों में 1000 ‘खेलो इंडिया केंद्र’ की स्थापना करने से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं का सदुपयोग करने में मदद मिलेगी बल्कि देश में खेल की संस्कृति भी विकसित होगी। कई राज्यों ने जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने में अपनी सफलता की कहानियों को साझा किया गया।

रिजिजू ने कहा कि ‘फिट इंडिया अभियान’ से संबंधित गतिविधियों में राज्यों की भागीदारी उत्साहजनक रही है जिसमें पूरे भारत के 2.5 लाख से ज्यादा स्कूलों ने ‘फिट इंडिया स्कूल’ बनने के लिए अपना नामांकन करवाया है। उन्होंने कहा, “मैं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूलों को फिट इंडिया स्कूल के रूप में पंजीकरण कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं जिससे युवाओं के लिए फिटनेस उनके जीवन का एक तरीका बन जाए।”

राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के बाद रिजिजू ने कहा, “यह एक सार्थक सम्मेलन रहा है, जिसमें मंत्रियों और अधिकारियों ने खेल और युवा मामलों से संबंधित मुद्दों के संदर्भ में बहुत कुछ मूल्यवान सुझाव दिए हैं। उन्होंने मुझे कोविड के बाद की तैयारी के बारे में भी जानकारी प्रदान की जिसमें खेल संबंधित आयोजनों और एथलीटों के प्रशिक्षण की शुरुआत करने के तरीके भी शामिल है। राज्यों द्वारा बहुत ही अच्छा काम किया जा रहा है और मंत्रालय उनके साथ निकटता से समन्वय कर रहा है। मुझे यकीन है कि सम्मेलन के अंत में हम भविष्य के लिए एक रोडमैप को सामने लेकर आएंगे।”

सम्मेलन के पहले दिन आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कनार्टक, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अन्य राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि 15 जुलाई को इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Tags: fit india campaignKhelo India CenterKhelo India State Center ExcellenceKiren RijijuKISCEOne State One Sport PolicyOne State One Sportssports newsUnion Sports Ministerएक राज्य एक खेलकिरेन रिजिजूकेआईएससीईकेंद्रीय खेल मंत्रीखेलो इंडिया केंद्रखेलो इंडिया स्टेट सेंटर एक्सीलेंसफिट इंडिया अभियान
Previous Post

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कीं

Next Post

फैन्स को गुदगुदाने जल्द आ रहा है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

Desk

Desk

Related Posts

CM Mohan Yadav
राजनीति

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

20/06/2025
air india
क्राइम

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

20/06/2025
Draupadi Murmu
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Four died due to house wall collapse
Main Slider

बारिश में घर की दीवार गिरी, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मौत

20/06/2025
Badri Kedar Stone Crusher
क्राइम

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित

19/06/2025
Next Post

फैन्स को गुदगुदाने जल्द आ रहा है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

यह भी पढ़ें

modi government

बैंक डूबने पर ग्राहकों को जरूर मिलेंगे 5 लाख, जमकर्ताओं को मिली सुरक्षा : मोदी

12/12/2021
Ranjit Das

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

12/08/2023
Scholarship

10वीं से ऊपर की क्लासों में स्कॉलरशिप के ऑनलाइन अप्लाई का आज आखिरी मौका

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version