• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

Writer D by Writer D
20/06/2025
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस और प्रशासन को उसकी गिरफ्तारी के लिए खुली छूट दे दी है। फरार कांग्रेस पार्षद कादरी पर लव जिहाद (Love Jihad) के लिए फंडिंग का आरोप है। उस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। सीएम मोहन यादव ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि डकैत हो या डकैत का बाप, प्रदेश में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी।

सीएम (CM Mohan Yadav) ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “कहा, “मैंने पुलिस को उसे जल्द से जल्द खोजने के लिए कहा है। जो लोग अपराध करते हैं, उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। मैंने पुलिस को खुली छूट दी है। वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ जो चाहें कर सकते हैं।”

कादरी पर गंभीर आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर धर्म परिवर्तन की फंडिंग और युवकों को इसमें शामिल करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दो गिरफ्तार आरोपियों साहिल शेख और अल्ताफ अली ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें हिंदू महिलाओं से शादी करने के एवज में कादरी से नकद रकम मिली थी। ये आरोप वीडियो के जरिए भी सामने आए हैं, जिसमें दोनों युवकों को पूछताछ के दौरान यह स्वीकार करते हुए दिखाया गया है।

16 जून को इंदौर के बाणगंगा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि शुरू में मामला बलात्कार की धाराओं में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में इसमें आपराधिक साजिश और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के तहत धाराएं जोड़ी गईं।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इंदौर इकाई ने मिलकर बाणगंगा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और अनवर कादरी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल कादरी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात हैं। उसे अजमेर और मुंबई में संभावित ठिकानों पर तलाशा जा रहा है।

परिवार पर भी लगे हैं आरोप

अनवर कादरी ही नहीं, उसके दो भाई अज्जू डकैत और फिरोज पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अज्जू हत्या और लूट के मामलों में पहले जेल जा चुका है और एक गैंग भी संचालित करता है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि इस कथित धर्मांतरण नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और कादरी ने किन-किन लोगों को फंडिंग की थी।

Tags: CM Mohan
Previous Post

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

Next Post

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Ram Navami

साधू-संतों ने भक्तों से की अपील, घर पर ही मनाएं रामनवमी

20/04/2021
Juhi Chawla arrives at Delhi High Court to stop 5G network

5जी नेटवर्क पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जूही चावला

31/05/2021
Honeymoon

कर रहे हैं हनीमून प्लेस की तलाश, ये जगहें रहेगी परफेक्ट

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version