• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन : 83 पुलिसकर्मी घायल, 25 गाड़ियों में तोड़फोड़, FIR दर्ज

Desk by Desk
26/01/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जागर किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान हुई हिंसा में 83 पुलिसकर्मियों सहित 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं 8 बसों और 17 प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। जिसपर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चार एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बार्डर से निकले किसान प्रदर्शकारियों ने इन इलाकों में जमकर हिंसा की थी। किसानों ने 88 बैरिकेड्स तोड़े, चार क्रेन, डीटीसी की आठ बस और 17 निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके मद्देनजर पांडव नगर, गाजीपुर और सीमापुरी में 1-1 एफआईआर दर्ज की गई है।

किसान आंदोलन : अब इस राज्य के तीन जिलों में बंद की गईं टेलीकॉम सेवायें

वहीं, लाल किला पर भी किसान आंदोलनकारियों ने दिल्ली पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर जबरन लाल किला के अंदर घुस गये और प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर आदि को तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने सामने आने वाली सभी वस्तुओं को नष्ट कर दिया। यहीं नहीं किसानों से बचने के लिए पुलिसकर्मी किले की दीवार से सटी बीस फीट गहरी खाई में कूद गए। इसकी वजह से कई पुलिसकर्मियों के हाथ पैर टूटे हैं। जिसपर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गणतन्त्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच पूर्व निर्धारित शर्तों पर सहमति बन गयी थी। जिसका प्रदर्शनकारी किसानों ने पालन नहीं किया। साथ ही हिंसा तथा तोड़फोड़ की जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि पुलिस ने रैली की शर्तों के अनुपालन के लिए सभी प्रयास किए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही अपना मार्च शुरू कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने वायदे के अनुरूप सभी शर्तों का पालन किया और सभी प्रयास किए, लेकिन प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। लाठी-डंडा, तिरंगा और अपनी यूनियनों के झंडे लिए हजारों किसानों ने ट्रैक्टरों से बैरिकेड को तोड़ दिया। पुलिस से भिड़ गए जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आईटीओ पर लाठी-डंडा लिए सैकड़ों किसान पुलिस का पीछा करते देखे गए और उन्होंने वहां खड़ी बसों को अपने ट्रैक्टरों से टक्कर मारी। जिसमें एक प्रदर्शनकारी की तब मौत हो गई जब उसका ट्रैक्टर पलट गया।

वहीं डीडीयू मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जारी करते हुए कहा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर बैरिकेड से टकरा गया। फिर ट्रैक्टर पलट गया जिसकी वजह से चालक की मौत हो गई। आईपी इस्टेट पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Tags: centre farmers talksDelhi Farmers Protestdelhi newsdelhi news in hindidelhi tractor rallyFarm billFarm bill 2020farm lawsFarmer Bill 2020farmer protestfarmer protest latest newsfarmer protest todayFarmer Protestsfarmer tractor rallyfarmer tractor rally livefarmer tractor rally live updatesfarmer tractor rally newsfarmer tractor rally on republic dayfarmersfarmers billfarmers government meeting todayFarmers Newsfarmers protestfarmers protest at delhiFarmers Protest Delhifarmers protest in delhifarmers protest livefarmers protest live updateFarmers Protest Live Updatesfarmers protest newsfarmers protest on republic dayfarmers protest reasonfarmers protest todayfarmers protest updatefarmers rally latest newsfarmers rally on republic dayfarmers republic day tractor rallyfarmers tractor rallyfarmers tractor rally today liveflag hoistingHindi SamacharKisan andolankisan andolan livekisan mazdoor sangarsh committeekisan tractor rallykisan tractor rally livekmscLatest Delhi News in Hindilatest news on farmers protestMSPprotest updatespunjab chief minister amarinder singhpunjab farmers protestred fortrepublic dayrepublic day 2021sarvan singh pandhersupreme court farmerstractor march on republic dayTractor Paradetractor rallyViolence
Previous Post

किसान आंदोलन : अब इस राज्य के तीन जिलों में बंद की गईं टेलीकॉम सेवायें

Next Post

सेना में महिला अफसरों के स्थायी कमीशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट Supreme court

सेना में महिला अफसरों के स्थायी कमीशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाल सकता है

01/10/2020
share market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर उछाल

21/03/2024
Pitru Paksha 2020

जानिए आखिर क्या है श्राद्ध, पितृ पक्ष में श्राद्ध करने का है खास महत्व

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version