• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Writer D by Writer D
12/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों (Road Accident) में अभिराजी पत्नी स्व. हरीलाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष सिंह (18) ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह अन्य स्थानों पर तीन लोग घायल हो गए।

जिगना थाना क्षेत्र के जासा बघौरा के बरी दुबे निवासी अभिराजी गुरुवार की सुबह गैपुरा स्थित बैंक से पेंशन निकाल कर घर वापस जा रही थी। विंध्याचल के कटरा सर्रोई हनुमान मंदिर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे (Road Accident) के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। गैपुरा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं चील्ह थाना क्षेत्र के बल्ली परवा गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र आशीष सिंह भदोही जिले के महाराजगंज से बुधवार को बाइक से लौट रहा था। प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर महाराजगंज के पास हाईवे पर पीछे से वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में पुलिस ने औराई स्थित पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन के सहयोग से वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

वाराणसी जिले के सारनाथ अंतर्गत आनंदीपुरम निवासी शिवम सिंह व महेश बाइक से राजगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सक्तेशगढ़ पुलिस ने घायलों को चुनार सीएचसी भेजवाया। साथ ही बोलेरो को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया।

मडिहान थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा ब्लाॅक के नेवढ़िया गांव निवासी महेंद्र साइकिल बनवाकर वापस अपने घर को जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अनियंत्रित बोलेरो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए भाग गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को पीएचसी पहुंचाया गया।

Tags: mirjapur newsroad accident
Previous Post

IPL: यशस्वी-सैमसन के धमाल से जीता राजस्थान, कोलकाता को 9 विकेट से दी मात

Next Post

खाली हो चुके सीमांत गांव पहले की तरह होंगे गुलजार, बहेगी खुशहाली की बयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post
Vibrant Village Program

खाली हो चुके सीमांत गांव पहले की तरह होंगे गुलजार, बहेगी खुशहाली की बयार

यह भी पढ़ें

Ramlala

32 फीट दूर से भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन, रामायण युग का अहसास कराएगी लैंडस्केपिंग

19/12/2022
Inspector Ajay Pal

थानेदार सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा पर हमला कर पिस्टल लूट का मामला

10/11/2022
अस्पताल में आग

अहमदाबाद : जामनगर अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, कोई हताहत नहीं

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version