• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहमदाबाद : जामनगर अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
अस्पताल में आग

जामनगर अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जामनगर। गुजरात के जामनगर में एक अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में आग लग गई। मंगलवार को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती 15 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना जामनगर के गुरू गोविंद सिंह अस्पताल (जीजी हॉस्पिटल) की है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर आईसीयू में अचानक आग लग गई। दोपहर का समय था, इसलिए हॉस्पिटल के स्टाफ भी आईसीयू में थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के तीमारदारों ने सभी मरीजों को आईसीयू से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इससे पहले कि आग की लपटें विकराल रूप ले पातीं, सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर्स ने की हैक

इस घटना में आईसीयू वार्ड के सभी उपकरण जल गए, लेकिन स्टाफ और तीमारदारों की तत्परता से सभी मरीजों की जान बच गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आईसीयू में रखे उपकरणों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि आईसीयू में रखे उपकरणों के कारण आग तेजी से फैली। मरीजों को आईसीयू वार्ड से बाहर निकाल कर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Gujarat: Fire breaks out in ICU unit at Guru Gobind Singh Government Hospital in Jamnagar. All patients evacuated from ICU.
Jamnagar Municipal Commissioner and Collector present at the hospital. pic.twitter.com/Ok5svaeas8

— ANI (@ANI) August 25, 2020

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीम ने 15 से 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग की घटना के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटिलेटर पर रखे गए कई मरीजों की तबीयत बिगड़ गई।

नवोदय विद्यालय में सरकारी आवासीय छात्रावास की बेटियों का होगा दाखिला

ऐसे मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। अस्पताल प्रशासन की मानें तो नौ मरीज वेंटिलेटर और छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

Tags: 24ghante online.comA fire breaks outfire in ICU wardfire outbrokeJamnagar hospitalNational newsआईसीयू वार्ड में आगगुजरातजामनगर अस्पताल
Previous Post

सपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्षों के नाम

Next Post

यूपी में कोरोना के 5124 नए मामले, मृतकों की संख्या 3 हजार के पार

Desk

Desk

Related Posts

Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 5124 नए मामले, मृतकों की संख्या 3 हजार के पार

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

22/06/2023
UP Board

यूपी बोर्ड के परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी

12/12/2022
Rajshree

‘विद्युत सखी’ बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

26/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version