• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थानेदार सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा पर हमला कर पिस्टल लूट का मामला

Writer D by Writer D
10/11/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Inspector Ajay Pal

The miscreants shot the inspector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी में दरोगा (Inspector) की हत्या का प्रयास और सरकारी पिस्टल लूटने की घटना का खुलासा 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं कर सकी। इससे नाराज पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने गुरुवार की रात रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र और हल्के के दरोगा रजनीश त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया।

इसके साथ ही घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर ने लालपुर पांडेयपुर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 10 तेजतर्रार दरोगाओं की SIT गठित की है। वहीं, लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी के तौर पर पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को तैनात किया है।

दरोगा (Inspector) को मारी गई थी गोली

लक्सा थाने में तैनात 2015 बैच के दरोगा अजय यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के भीखमपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने रोहनिया थाना के जगतपुर क्षेत्र में प्लाट खरीदा था और अब वहीं मकान बनवा रहे हैं। बीती 9 नवंबर की शाम वर्दी पहने हुए अजय अपनी बुलेट से अपने प्लाट पर जा रहे थे।

जगतपुर नहर क्षेत्र के पास मॉस्क लगाए हुए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। कहासुनी और गालीगलौज के साथ ही तीनों बदमाश अजय के साथ हाथापाई करने लगे। दो बदमाशों को अजय ने दबोच लिया। इसी बीच तीसरे ने उनकी कमर से पिस्टल निकाल कर उनके सीने में दायीं ओर गोली मार दी।

दरोगा को घेरकर बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

गोली मारने के साथ ही बदमाश अजय की पिस्टल, कारतूस पर्स और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों की गोली से घायल दरोगा अजय पैदल ही भागते हुए अस्पताल तक पहुंचे और डॉक्टरों को बताए कि उन्हें गोली मारी गई है। इस पर आनन-फानन उनका इलाज शुरू हुआ और ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।

जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि यह घटना गंभीर किस्म की है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तेजतर्रार 10 दरोगा और 1 इंस्पेक्टर की टीम लगाकर सभी को अलग-अलग टास्क दिया गया है। बदमाश चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Tags: laksa police stationvaranasi news
Previous Post

रामपुर उप चुनाव का रास्ता साफ, कल से नामांकन

Next Post

केरल सरकार ने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को कुलाधिपति पद से हटाया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश

10/06/2026
Heat wave and thunderstorm alert in UP
Main Slider

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari
Main Slider

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
cm yogi-pm modi
उत्तर प्रदेश

देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान: मुख्यमंत्री

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Next Post
Governor Arif Mohammad

केरल सरकार ने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को कुलाधिपति पद से हटाया

यह भी पढ़ें

suicide

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

04/12/2020
Hotels received bomb threats

फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

25/10/2024

यूपी में मंडराया ‘डेल्टा प्लस’ का खतरा, CM योगी ने दिए अहम निर्देश

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version