• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कैसे होता है साधू-संतों का अंतिम संस्कार, ऐसे दी जाती है अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। कैसे होता है हिंदू धर्म के साधू और संतों का अंतिम संस्कार। किस तरीके से उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। आइए जानते हैं ये कैसे होता है।

नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा प्रयागराज में होगी। संत परम्परा में अंतिम संस्कार उनके सम्प्रदाय के अनुसार ही तय होता है। वैष्णव संतों को ज्यादातर अग्नि संस्कार दिया जाता है, लेकिन सन्यासी परंपरा के संतों के लिए तीन संस्कार बताए गए हैं।

कौन से हैं तीन तरीके

इन तीन अंतिम संस्कारों में वैदिक तरीके से दाह संस्कार तो है ही इसके अलावा जल समाधि और भू-समाधि भी है। कई बार संन्यासी की अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी देह को जंगलों में छोड़ दिया जाता है।

अब नहीं दी जाती जल समाधि

वृंदावन के प्रमुख संत देवरहा बाबा को जल समाधि दी गयी थी जबकि दूसरे अन्य कई संतों का अंतिम संस्कार भी इसी तरह हुआ। बाबा जयगुरुदेव को अंतिम विदाई दाह संस्कार के जरिए दी गई थी। हालांकि इस पर विवाद भी हो गया था। तब जयगुरुदेव आश्रम के प्रमुख अनुयायियों ने कहा था कि बाबा की इच्छा के अनुरूप ही वैदिक तरीके से उनका दाह संस्कार किया जा रहा है। रामायण, महाभारत और अन्य हिंदू पौराणिक ग्रंथों में भारतीय संतों को जल समाधि देने का ही जिक्र आता है।

साधु संतों को पहले आमतौर पर जलसमाधि ही दी जाती थी लेकिन नदियों के जल में प्रदूषण के बाद अब भू समाधि दी जाने लगी है।

अब दी जाती है भू-समाधि

संन्यासी परंपरा में जरूर जल या भू-समाधि देने की परिपाटी रही है, लेकिन वैष्णव मत में पहले भी कई बड़े संतों का अग्नि संस्कार किया गया है। वैसे आमतौर पर साधुओं को पहले जल समाधि दी जाती थी, लेकिन नदियों का जल प्रदूषित होने के चलते अब आमतौर पर उन्हें जमीन पर समाधि दी जाती है। नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में ही पूजा – अर्चना के बाद उनके ही गुरु की समाधि के बगल में भू समाधि दी जाएगी।

भू समाधि में किस मुद्रा में बिठाया जाता है

भू समाधि में साधू को समाधि वाली स्थिति में बिठाकर ही उन्हें विदा दी जाती है। जिस मुद्रा में उन्हें बिठाया जाता है, उसे सिद्ध योग की मुद्रा कहा जाता है। आमतौर पर साधुओं को इसी मुद्रा में समाधि देते हैं। महंत नरेंद्र गिरि की समाधि भी इसी तरह होगी।

अघोरी साधु जीवित रहते हुए ही अपना अंतिम संस्कार कर देते हैं। अघोरी को साधु बनने की प्रक्रिया में सबसे पहले अपना अंतिम संस्कार करना होता है।

अघोरी साधुओं का अंतिम संस्कार कैसे होता है

अघोरी साधु जीवित रहते हुए ही अपना अंतिम संस्कार कर देते हैं। अघोरी को साधु बनने की प्रक्रिया में सबसे पहले अपना अंतिम संस्कार करना होता है। अघोरी पूरे तरीके से परिवार से दूर रहकर पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और इस वक्त ये अपने परिवार को भी त्याग देने का प्रण लेते हैं। अंतिम संस्कार के बाद ये परिजनों और बाकी दुनिया के लिए भी ये मृत हो जाते हैं।

अन्य धर्मों में क्या होता है

मुस्लिम धर्म में उनके धार्मिक शख्सियत के शव को सीधा लिटाकर दफनाया जाता है। ईसाई तौरतरीकों में भी पादरी, बिशप और अन्य धार्मिक लोगों के शव का जुलूस निकालकर उन्हें दफनाया जाता है। पारसियों में धार्मिक गुरुओं को उनके धर्म की परिपाटी की तरह एक खास छत पर खुला छोड़ दिया जाता है, जहां गिद्ध और चील उन्हें खाते हैं।

Tags: amazing facthindu religioninteresting newslast rites of sadhu
Previous Post

उत्तराखंड सरकार शिक्षा को लेकर संकल्पित, टॉपर्स को देगी छात्रवृत्ति

Next Post

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स में हुआ विलय, इतने अरब डॉलर का होगा निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

After Shave
फैशन/शैली

हर मौसम में स्किन करेंगी ग्लोइंग, करें इन चीजों का इस्तेमाल

07/11/2025
Snowfall
फैशन/शैली

सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा, प्लान करें इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ट्रिप

07/11/2025
Phoenix Bird
धर्म

इस जगह लगाएं ये खास तस्वीर, कदम चूमेगी सफलता

07/11/2025
Tulsi
Main Slider

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

07/11/2025
Business
धर्म

तरक्की पाने के लिए करें ये आसान उपाय

07/11/2025
Next Post

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स में हुआ विलय, इतने अरब डॉलर का होगा निवेश

यह भी पढ़ें

Anil Vij

… तो अगली मुलाकात आपसे CM आवास पर होगी: अनिल विज

05/10/2024
kanwariyas

बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा लोग हुए घायल

01/06/2023

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

04/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version