• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 अप्रैल : आज हुआ था संविधान निर्माता का जन्म और एक घटना से सन्न रह गया था अमेरिका

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14 April history
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। यही वह तारीख है, जब एक घटना से पूरा अमेरिका सन्न रह गया था। अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गयी थी, अगले दिन उनका निधन हो गया। इसी दिन सोवियत संघ ने जेनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी फौज वापस बुलाने को लेकर सहमति दी।

डॉ. अंबेडकर का जन्म 

14 अप्रैल 1891 को डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की संतान के रूप में उनका जन्म हुआ था। अमेरिका के कोलंबिया विवि में उन्होंने राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थनीति का गहन अध्ययन किया। आगे चलकर वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पी बने बल्कि समाज के निर्बल, जरूरतमंद और उपेक्षित समाज के मसीहा के तौर पर उभरे। 1990 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि ‘वर्गहीन समाज बनाने से पहले उसे जाति विहीन बनाना होगा। समाजवाद के बिना दलित-उपेक्षित इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।’

भयावह हुआ कोरोना : पिछले 24 घंटों में 1.85 लाख नए संक्रमित, 1025 की मौत

सन्न रह गया था अमेरिकाः

14 अप्रैल 1865 को अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी। उनपर यह अप्रत्याशित हमला उस समय हुआ, जब वे वॉशिंगटन के ‘फोर्ड थियेटर’ में ‘आवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। रात तकरीबन सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नामक हमलावर ने लिंकन के सिर में पीछे से गोली मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। हमले में बुरी तरह से घायल लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया। हमलावर को दस दिनों बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

अन्य अहम घटनाएं

1563- सिख गुरु अर्जन देव जी का जन्म।

1659- दिल्ली की हुकूमत के लिए लड़ी गयी लड़ाई में औरंगजेब ने देवराई में दारा शिकोह को शिकस्त दी।

1912- ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूबा।

1944- गोला-बारूद से भरे पोत में बंबई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट, 1200 लोगों की मौत।

1962- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम. विश्वेश्वरैया का निधन।

1988- सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के साथ जेनेवा में समझौता कर अफगानिस्तान से अपनी फौज की वापसी को सहमति दी।

1989- कैप्टन रंजन रॉय व उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कमांडर रुपाली रॉय ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अभियान की शुरुआत की।

2008- भारत के कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2014- आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 छात्राओं का अपहरण कर लिया।

Tags: 14 April14 अप्रैल का इतिहासAmbedkar JayantiAmerica was stunnedBirth of Dr. Ambedkar
Previous Post

खाड़ी देश में महिलाओं की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार

Next Post

योगी सरकार ने तय की निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज की कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Corona test

योगी सरकार ने तय की निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज की कीमत

यह भी पढ़ें

नोएडा के बड़े कारोबारी के यहां IT का छापा, अखिलेश यादव के है करीबी

04/01/2022
4 soldiers martyred in a horrific road accident

तेज रफ्तार कंटेनर से टकराई बम स्क्वॉड की गाड़ी, 4 जवान शहीद

10/12/2025
KKR

IPL 2022: KKR का अजब आगाज, पहले ओवर में ही डलीं 9 गेंद

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version