• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भयावह हुआ कोरोना : पिछले 24 घंटों में 1.85 लाख नए संक्रमित, 1025 की मौत

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर और भी भयावह होती जा रही है। देश में मंगलवार रात तक संक्रमण के सर्वाधिक 185,248 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह अब तक का एक दिन में मिलने वाले नए संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस अवधि में 1025 लोगों की मौत हो गई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,70,731 हो गई है। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,72,114 हो गई है। वहीं कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 13,60,330 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। अब तक 1,23,32,636 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में कोरोना से मरने वालों संक्रमितों में 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली के लोग हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म एक्टर का कोरोना से निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 12 अप्रैल तक 25,92,07,108 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,00,122 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

यूपी समेत चार राज्यों में 58 फीसदी नए मामले:

देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नए मामलों में ज्यादातर मामले 10 राज्यों से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में प्रतिदिन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 60,212 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद 18,021 मामले उत्तर प्रदेश में, 15,121 मामले छत्तीसगढ़ में और दिल्ली में 13,468 नए मामले सामने आए हैं। इन चार राज्यों में कुल नए संक्रमितों में 57.9 फीसदी योगदान है।

राजस्थान में कोरोना दर करीब 22 प्रतिशत हुई:

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैलने से करीब दो सप्ताह में संक्रमण की दर बढ़कर करीब 22 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गत 1 अप्रैल तक कोरोना की दूसरी लहर में नए मामले एक दिन में एक हजार को पार गए थे और इसके बाद लगातार बढ़ते हुए सोमवार तक यह 5771 तक पहुंच गए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गत एक अप्रैल को 1350 नए मामले आने से संक्रमण की दर 3. 68 प्रतिशत थी जो 12 अप्रैल को बढ़कर 21.92 प्रतिशत तक पहुंच गई।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4,228 नए मामले, 10 की मौत

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 4,228 नए मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में प्रतिदिन के सबसे ज्यादा मामले हैं। राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 25,850 हो गई, जो 30 अक्तूबर के बाद से सबसे ज्यादा है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह नौ बजे तक 1,483 मरीज ठीक हो गये, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,32,892 हो गई है, जबकि कुल 8,99,721 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 7,321 मरीजों की मौत हो गई।

Tags: corona casecorona cases in delhicorona cases in upcorona cases indiacorona death in indiacorona in indiaCorona in Maharashtracorona news in hindiCorona updateCoronavirusCOVID-19new strain coronaकोरोना केसकोरोना वायरसकोवि़ड-19भारत में कोरोनाभारत में कोरोना केसमहाराष्ट्र
Previous Post

 संक्रमण पर भारी पड़ती आस्था

Next Post

IPL: मुंबई ने KKR को 10 रन से दी मात, राहुल ने झटके 4 विकेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
IPL 2021

IPL: मुंबई ने KKR को 10 रन से दी मात, राहुल ने झटके 4 विकेट

यह भी पढ़ें

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी की ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’

08/12/2025
Additional Superintendent of Police removed

बस्ती: छात्रा के उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हटाए गए

22/03/2021
E-cigrette

नया शोध: ई-सिगरेट के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version