• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए भगवान शिव से जुड़ी ये बातें, जो उन्हें बनाती है ‘देवों के देव महादेव’

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
shankar bhagwan

shankar bhagwan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वह पंचदेवों के प्रधान के रूप में माने जाते हैं। वह अनादि परमेश्वर हैं और आगम-निगम आदि शास्त्रों के अधिष्ठाता भी हैं। शिव को ही संसार में जीव चेतना का संचार कहा गया है। इस तरह भगवान शिव और शक्ति स्‍वरूपा मां पार्वती ही इस जगत और ब्रह्मांड में अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन करते हैं। शिव महापुराण के अनुसार स्वयं भगवान शिव ही हैं जिन्‍होंने ब्रह्मा को वेद का ज्ञान दिया। ऐसी ही कई बातें शिव पुराण में मौजूद हैं।

आइए जानते हैं शिव से जुड़ी कुछ और बातें-

>> मान्यता के अनुसार, ‘कोटि रुद्र संहिता’ और ‘शत रुद्र संहिता’ में भगवान शिव के तेज का पुंज जागृत हुआ जिससे विष्णु की उत्पत्ति हुई। विष्णु के नाभि कमल पर ब्रह्मा की उत्पत्ति का उल्लेख है।

>> शिव ही संसार में जीव चेतना का संचार करते हैं। जबकि ब्रहमा सृष्टि की उत्पत्तिकर्ता हैं। इस तरह शिव प्रथम, विष्णु द्वितीय तथा ब्रह्मा तृतीय स्थान पर हैं। जबकि सांसारिक मान्यताओं में ब्रह्मा को प्रथम, विष्णु को द्वितीय तथा शिव को तृतीय प्रलयकारी के रूप में जाना जाता है।

>> वह परम शक्तिशाली शिव ही हैं जिन्‍होंने सृष्टि की उत्पत्ति और जगत के विस्तार, विकास के अलावा ब्रह्मस्वरूप को स्‍थापित किया. जिससे ‘हम क्या है, कैसे हैं, कहां से आए हैं, अंत और प्रारंभ क्या है, कर्म के आधार पर हमारे प्रारब्ध क्या होंगे’, इन अवस्थाओं का उपनिषदीय ज्ञान ऋषियों के माध्यम से हमारे सामने रखा।

>> शिव एकमात्र परम अघोरी हैं जिनके माध्‍यम से संसार की समस्त दिव्य शक्तियां, क्रियाएं और प्राकृतिक दृष्टिकोण संबंधी ज्ञान हमें प्राप्त होता है। वह वर्ण व्यवस्था के साथ आश्रम व्यवस्था को भी हमें ज्ञान देने वाले हैं। अध्यात्मवाद के अनुसार, शिव तमाम अवस्थाओं और व्यवस्थाओं को अपने अंश मात्र से धारण किए हुए हैं।

>> शिव ही एकमात्र ऐसे देव हैं जो संसार का प्रबंधन संभालते हैं। उन्हीं के माध्‍यम से हमें ज्ञान वैराग्य जैसे मूलभूत दिव्य साधनाओं की जानकारी मिलती है। पूरे ब्रह्मांड के समग्र में भगवान शिव का परम तेज बिंदु ही अपनी गति से समस्त जीवात्माओं को प्रकाशित करता है। ये सभी जीवात्माएं शिव के उस स्वरूप का दर्शन व अनुभव करती हैं।

शिव ही परम गुरु हैं। उनकी ही कृपा से हमें जीवन को बेहतर बनाने की कला, वर्तमान से संघर्ष करते हुए समस्त विकारों पर नियंत्रण करके जीवन यात्रा को विजयी बनाने का ज्ञान मिलता है। शिव के जीवन से हमें गृहस्थ और संन्यास का दर्शन प्राप्‍त होता है।

 

Tags: bhagwan shivbhagwan shiv ki pujadevo ke dev mahadevshankar bhagwan ki puja
Previous Post

20 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों के आज अधूरे काम होंगे पूरे

Next Post

मंदिर और घर में क्यों बजाया जाता है घंटा, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

80 लाख फॉलोअर्स हुए बेघर, फेसबुक ने अखिलेश यादव का डिजिटल बंगला सील किया!

10/10/2025
CM Dhami
Main Slider

कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयासरत – मुख्यमंत्री धामी

10/10/2025
Nobel Peace Prize
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप के सपने का “नोबेल” एंड , वेनेज़ुएला की क्वीन ने कर दिया क्लीन बोल्ड!

10/10/2025
CM Yogi handed over the keys of flats to 120 families in Gorakhpur.
Main Slider

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए मकान खड़े होंगे- सीएम योगी

10/10/2025
UP Board
Main Slider

UP Board खत्म कर सकता है 170 स्कूलों की मान्यता, ये है बड़ी वजह

10/10/2025
Next Post
bell

मंदिर और घर में क्यों बजाया जाता है घंटा, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

Explosion

कोयला खदान में मीथेन विस्फोट, अबतक 96 लोग घायल

30/11/2021

घर जलाने के आरोपी के भाजपा ज्वाइन करने पर भड़की रीता बहुगुणा, कही ये बड़ी बात

04/08/2021
corona

इस देश में हुई कोरोना से पहली मौत, एक लाख से अधिक लोग आइसोलेट

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version