• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुछ घंटों में हो जाएंगी करोड़ों मौतें, जानें परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा तबाही का मंजर

Writer D by Writer D
02/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय, विचार, शिक्षा
0
nuclear war

nuclear war

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। क्या हो कि सुबह जोर का धमाका हो और पल में ही हजारों लोगों की मौत हो जाए। लोग बैठे रहें और उनकी चमड़ी जलकर गिरने लगे। जोर के धमाके के बाद चारों ओर सन्नाटा छा जाए और कुछ देर बाद रोते-बिलखते लोगों की आवाजें गूंजने लगे।

कुछ ऐसा ही हुआ था अगस्त 1945 में। जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला ( nuclear war) किया था। ये हमले इतने जोरदार थे कि हजारों-लाखों लोगों की मौत चंद मिनटों में ही हो गई थी। उसके बाद भी सालों तक लोग मरते रहे।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब फिर से परमाणु युद्ध ( nuclear war) का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, लड़ाई अब लगभग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है, लेकिन खतरा टला नहीं है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही चेता चुके हैं कि अगर कोई भी बाहरी बीच में आया तो वो अंजाम होगा जो पहले कभी नहीं देखा होगा। एक्सपर्ट पुतिन की इस चेतावनी को परमाणु युद्ध की धमकी से ही जोड़कर देख रहे है।

जापान परमाणु हमला झेल चुका है और उन हमलों में जो लोग बच गए थे, वो आज भी उस दिन को याद कर सहम उठते हैं। परमाणु युद्ध कुछ और नहीं बल्कि तबाही लेकर आएगा।

परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा?

स्विट्जरलैंड की एक संस्था है इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन (ICAN)। इस संस्था को 2017 में नोबेल पीस प्राइज भी मिल चुका है। ICAN के मुताबिक, एक परमाणु बम झटके में लाखों लोगों की जान ले लेगा। वहीं, अगर 10 या सैकड़ों बम गिर गए तो न सिर्फ लाखों-करोड़ों मौतें होंगी, बल्कि धरती का पूरा क्लाइमेट सिस्टम ही बिगड़ जाएगा।

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से शेयर बाजार हुआ धाराशायी, सेंसेक्स-निफ्टी भी लुढ़के

लाखों-करोड़ों मौतें

– ICAN के मुताबिक, एक परमाणु बम पूरा शहर तबाह कर देगा। अगर आज के समय में कई सारे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो इसमें करोड़ों लोग मारे जाएंगे। वहीं, अगर अमेरिका और रूस के बीच बड़ा परमाणु युद्ध छिड़ गया तो मरने वालों की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

– मुंबई, जहां हर एक किलोमीटर दायरे में 1 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, अगर वहां हिरोशिमा जैसा परमाणु बम गिर जाता है तो एक हफ्ते में 8।70 लाख से ज्यादा मौतें हो जाएंगी। अगर अमेरिका और रूस के बीच परमाणु युद्ध में 500 परमाणु बम का इस्तेमाल हो जाता है तो आधे घंटे के अंदर 10 करोड़ से ज्यादा की मौत हो जाएगी।

दिल्ली पुलिस को मिली धमकी न्यूक्लियर अटैक उड़ा दिया जाएगा राष्ट्रपति भवन!

– इतना ही नहीं, किसी युद्ध में अगर दुनिया में मौजूद 1% से भी कम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो इससे 2 अरब लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। साथ ही पूरा हेल्थ सिस्टम भी तबाह हो जाएगा, जिससे घायलों को इलाज भी नहीं मिल सकेगा।

पूरा धरती का सिस्टम बिगड़ जाएगा

– जो परमाणु बम हिरोशिमा में गिरा था, अगर उसी साइज के 100 बम गिर जाते हैं तो धरती का पूरा सिस्टम ही बिगड़ जाएगा। ऐसा हमला होने पर क्लाइमेट सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होगा और खेती पर भी असर होगा।

– अभी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है लेकिन परमाणु युद्ध होने पर धरती का तापमान तेजी से कम होने लगेगा। वो इसलिए क्योंकि इन हमलों से इतना धुआं निकलेगा जो धरती की सतह पर जम जाएगा। अनुमान है कि ऐसा होने पर कम से कम 10% जगहों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी।

76 साल पहले हुआ था परमाणु हमला, लाशों और मलबे में बादल गया था हिरोशिमा

– वहीं, अगर दुनियाभर के सारे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो इससे 150 मिलियन टन धुंआ धरती के स्ट्रेटोस्फेयर में जम जाएगा। स्ट्रेटोस्फेयर धरती की बाहरी सतह है जो ओजोन लेयर से ऊपर होती है।

– इतना ही नहीं, दुनियाभर के ज्यादातर इलाकों में बारिश भी नहीं होगी। ग्लोबल रेनफॉल में 45% की कमी आ जाएगी और इससे धरती की सतह का औसत तापमान -7 से -8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इसकी तुलना करें तो 18 हजार साल पहले जब हिम युग (Ice Age) था, तब तापमान -5 डिग्री सेल्सियस था। यानी, दुनिया 18 हजार साल पीछे चली जाएगी।

हिरोशिमा-नागासाकी में हमला हुआ, तब क्या हुआ था?

– दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान घुटने टेकने को तैयार नहीं था, तब जाकर अमेरिका ने उसके दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरा दिया था। 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा और 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर बम गिरा था।

– हिरोशिमा पर गिरे बम से 1945 के आखिर तक ही 1.40 लाख लोगों की मौत हो गई थी। नागासाकी पर जो बम गिरा था, उसकी रेडिएशन पहाड़ों की वजह से 6.7 किमी तक ही फैली थी। इससे भी 1945 के आखिर तक 74 हजार लोग मारे गए थे। हमले के बाद जमीन की सतह का तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

– परमाणु बम जब गिरता है तो उसे तबाही मचाने में सिर्फ 10 सेकंड लगता है, लेकिन उसका असर दशकों तक रहता है। बम गिरने के सालों बाद भी लोगों को ल्यूकैमिया, कैंसर और फेफड़ों से जुड़ी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे थे। इतना ही नहीं, सैकड़ों-हजारों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

Tags: # world newsaffect of nuclear warHiroshimainternational NewsnagasakiNuclear warsecond world war
Previous Post

हत्या इंदिरा-राजीव की हो सकती है तो तुम…., बीजेपी सांसद को मिली धमकी

Next Post

अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किलें, BharatPe ने लिया बड़ा एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

The wedding dress of the daughter of Khamenei's close associate caused a commotion
Main Slider

खामेनेई के करीबी की बेटी की शादी वायरल, वेडिंग ड्रेस पर मचा हंगामा

22/10/2025
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.
Main Slider

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

22/10/2025
Gen-Z
Main Slider

नेपाल में GEN-Z का बड़ा ऐलान, आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की उड़ी नींद

19/10/2025
A massive fire broke out at Hazrat Shahjalal International Airport.
अंतर्राष्ट्रीय

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटों की उड़ान की कैंसिल

18/10/2025
Kancha Sherpa
Main Slider

एवरेस्ट विजेता पहले दल के सदस्य कांचा शेरपा का निधन

18/10/2025
Next Post
ashneer grover

अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किलें, BharatPe ने लिया बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें

सुशासन हमारा अस्त्र और अन्त्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य : सीएम पुष्कर

25/12/2021
Poco C31

जबरदस्त फीचर्स के साथ इस दिन लॉंच होगा Poco C31 स्मार्टफोन

27/09/2021
accused arrested

कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की फिरौती, तीन आरोपी गिरफ्तार

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version