• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किलें, BharatPe ने लिया बड़ा एक्शन

Writer D by Writer D
02/03/2022
in Business
0
ashneer grover

ashneer grover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) और अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में कंपनी (BharatPe) के बोर्ड ने ग्रोवर (Ashneer Grover) को सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया है। बोर्ड की बैठक के बाद कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि फाइनेंशियल मिसडीड को लेकर वह ग्रोवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाली है।

इससे एक दिन पहले ग्रोवर ने बोर्ड के नाम इमोशनल लेटर लिखकर इस्तीफा दे दिया था। ग्रोवर ने रिजाइन करते हुए लेटर में कई भावुक बातें की थीं और मौजूदा बोर्ड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था, ‘मैं दुख के साथ यह लेटर लिख रहा हूं क्योंकि मैंने जो कंपनी बनाई, मुझे उसी को छोड़ना पड़ रहा है। हालांकि मुझे इस बात का गौरव है कि आज भारतपे फिनटेक की दुनिया में लीडर है। इस साल की शुरुआत से मुझे और मेरे परिवार को आधारहीन बातों में उलझाया गया। कंपनी में जो भी ऐसे लोग हैं, वे मेरी छवि खराब करना चाहते हैं। वे कंपनी को प्रोटेक्ट करने का दिखावा भले ही कर रहे हैं, लेकिन वे भारतपे को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।’

कुछ घंटों में हो जाएंगी करोड़ों मौतें, जानें परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा तबाही का मंजर

कंपनी ने बयान में कहा, भारतपे अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए पूरी तरह से कमिटेड है। कंपनी आगे भी भारत में फिनटेक लीडर बने रहने की दिशा में काम करेगी। कंपनी ने संचालन के उच्च मानकों को लागू करने के लिए शिकायतों पर आंतरिक जांच का निर्देश दिया है। यह जांच इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल एडवाइजर्स कर रहे हैं।

भारतपे ने आरोप लगाया कि जैसे ही ग्रोवर को यह बताया गया कि बोर्ड की बैठक में जांच के परिणाम रखे जाने वाले हैं, उन्होंने फटाफट ईमेल भेजकर इस्तीफा दे दिया। भरतपे ने कहा, ‘ग्रोवर ने बोर्ड बैठक का एजेंडा मिलने के कुछ मिनट बाद ही भारतपे के प्रबंध निदेशक और बोर्ड निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। एजेंडा में उनके आचरण के बारे में पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट को प्रस्तुत करना और उसके आधार पर कार्रवाई करने का विचार करना शामिल था। रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर बोर्ड के पास कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।’

Tags: ashneer groverashneer grover resignbharatpeBusiness Newsnationla news
Previous Post

कुछ घंटों में हो जाएंगी करोड़ों मौतें, जानें परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा तबाही का मंजर

Next Post

‘वॉर’ जैसी होगी ‘पठान’ की कहानी, आशुतोष फिर कर्नल लूथरा के रोल में

Writer D

Writer D

Related Posts

स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
Next Post
bollywood news

'वॉर' जैसी होगी 'पठान' की कहानी, आशुतोष फिर कर्नल लूथरा के रोल में

यह भी पढ़ें

unhealthy food

आज ही अपनी किचन से हटा दें ये चीजें, सेहत के लिए होते है खतरनाक

23/07/2021
सीएम योगी CM Yogi

यूपी सीएम योगी ने UPPSC जेई भर्ती के टॉपर से पूछा कोई जुगाड़ तो नहीं लगाया

13/11/2020
Patna Road Accident

भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत, पांच घायल

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version