• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है गायत्री जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gayatri Jayanti

Gayatri Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सभी वेदों की माता कही जाने वाली गायत्री माता की उत्पत्ति ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हुई थी. इस दिन गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) मनाई जाती है. इस तिथि को निर्जला एकादशी व्रत भी रखा जाता है. गायत्री गंगा दशहरा के अगले दिन मनाते हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर सावन माह की पूर्णिमा तिथि को गायत्री जयंती मनाते हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं गायत्री जयंती की तिथि, पूजा मुहूर्त आदि के बारे में.

गायत्री जयंती 2022 (Gayatri Jayanti) तिथि

पंचांग के अनुसार, 10 जून दिन शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 25 मिनट पर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ हो रहा है. इस तिथि की समापन अगले दिन 11 जून शनिवार को प्रात: 05 बजकर 45 मिनट पर होना है. उदयातिथि के आधार पर गायत्री जयंती 11 जून शनिवार का मनाई जाएगी.

गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) पर सर्वार्थ सिद्धि योग

गायत्री जयंती के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग 11 जून को प्रात: 05 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ हो जा रहा है, जो 12 जून को 02:05 एएम तक रहेगा. 12 जून को त्रिपुष्कर योग 02:05 एएम से प्रारंभ होकर 03:23 एएम तक रहेगा.

गायत्री जयंती के दिन परिघ योग रात 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से शिव योग प्रारंभ हो जाएगा. इस सभी योगों में सर्वार्थ सिद्धि योग आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उत्तम है. इस योग में किए गए कार्य सफलता प्रदान करने वाले होते हैं.

गायत्री जयंती के दिन का शुभ समय यानी अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक है. इस समय में आप कोई भी नया कार्य कर सकते हैं.

गायत्री जयंती का महत्व

गायत्री माता चारों वेदों की जननी हैं. गायत्री मंत्र को चारों वेदों का सार माना जाता है. प्रारंभ में गायत्री मंत्र कुछ देवी देवताओं तक ही सीमित था. बाद में वशिष्ठ ऋषि ने कठोर तप करके इस मंत्र को प्राप्त किया और उसे जन जन तक पहुंचाया, जिससे मनुष्यों को भी इस गायत्री मंत्र से लाभ हो सके. मां गायत्री की कृपा से व्यक्ति को आयु, शक्ति, प्राण, कीर्ति, धन आदि की प्राप्ति होती है.

गायत्री मंत्र
ओम भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.

Tags: Gayatri JayantiGayatri Jayanti 2022Gayatri Jayanti date
Previous Post

कब है रवि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मठ में नजरबंद, ज्ञानवापी में पूजा करने को लेकर अड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Flights
Main Slider

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

11/04/2026
Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
Next Post
Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मठ में नजरबंद, ज्ञानवापी में पूजा करने को लेकर अड़े

यह भी पढ़ें

Jhalak Dikhhla Jaa 10

गुंजन सिन्हा-तेजस वर्मा ने जीती ‘झलक दिखला जा 10’ की ट्रॉफी, मिला इतने लाख का इनाम

27/11/2022

भारत ने रचा 100 करोड़ डोज़ का इतिहास, RML हॉस्पिटल पहुंचे पीएम मोदी

21/10/2021
AK Sharma

आडवाणी जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत : एके शर्मा

03/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version